Girl in a jacket
HomePunjabLudhianaLudhiana by-election: Congress की मीटिंग मे राजा वड़िंग गायब, देखे वीडियो

Ludhiana by-election: Congress की मीटिंग मे राजा वड़िंग गायब, देखे वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियाना: महानगर में होने वाले आगामी उपचुनावों को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी बीच, आज कांग्रेस नेताओं द्वारा एक निजी होटल में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में टिकट को लेकर भारत भूषण आशु ने अपनी दावेदारी पेश की, जिसे पंजाब कांग्रेस के सीनियर नेताओं ने स्वीकार किया।

कांग्रेस के सीनियर नेताओं की इस बैठक में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की अनुपस्थिति सवाल खड़े कर रही है, खासकर तब जब पार्टी ने अभी तक अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने पूर्व सांसद संजीव अरोड़ा पर दांव खेलते हुए उनका चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है।

बैठक में मौजूद विधायक राणा गुरजीत सिंह, विधायक प्रगट सिंह, विधायक लाडी शेरोवालिया, विधायक सुखविंदर कोटली और अन्य नेताओं ने कहा कि वे भारत भूषण आशु के समर्थन में हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जैसे ही पार्टी उनकी उम्मीदवारी को मंजूरी देगी, चुनाव प्रचार शुरू कर दिया जाएगा। हालांकि, राजा वड़िंग की अनुपस्थिति पर किसी नेता ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या पार्टी इस उपचुनाव में किसी उम्मीदवार की ‘पैराशूट एंट्री’ करवा सकती है?

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -