जालंधर(Ens) : जालंधर से फगवाड़ा हाईवे ईस्टवुड के पास टैक्सी कार को क्रेटा कार चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद टैक्सी कार और क्रेटा कार क्षतिग्रस्त रो गई। टैक्सी कार चालक ने आरोप लगाया कि क्रेटा कार चालक नशे में धुत था। उसने नशे में उसकी कार की तोड़फोड़ की और कार से पैसे लेकर भाग गया, जिसकी शिकायत उसने पुलिस को दी और पुलिस जाँच में जुट गई
टैक्सी कार चालक ने बताया कि वह चंडीगढ़ से ढाई बजे मरीज लेकर जालंधर की ओर आ रहा था और जब वह ईस्टवुड के पास पहुंचा तो पीछे से आए क्रेटा कार चालक ने टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के अंदर बैठे मरीज और पारिवारिक सदस्यों में हड़कंप मच गया। उन्होंने कार को कंट्रोल कर साइड पर लगाया। उसने क्रेटा कार चालक पर आरोप लगाते हुए कहा कि चालक नशे में धुत्त था और उसने नशे की चालक में कार से बेसबॉल को निकाल दिया, जिसे देख वह अपने बचाव के लिए भागा तो क्रेटा कार चालक ने उसकी गाड़ी की तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी और उसकी कार से पांच हजार के करीब नकदी व पर्स से पैसे लेकर गालियाँ देते हुए भाग गया। उसने अपने साथ हुई मारपीट और गाड़ी की तोड़फोड़ की शिकायत संबंधित थाने की पुलिस को दे दी। है घटना स्थल पर पहुँची पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।

