Unaकुटलैहड़ भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा,  भुट्टो रहे मौजूद

कुटलैहड़ भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा,  भुट्टो रहे मौजूद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर देशभर में चलाए जा रहे तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को कुटलैहड़ भाजपा मंडल की ओर से बंगाणा में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कुटलैहड़ के पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय बंगाणा से शुरू हुई तिरंगा यात्रा शहीद जोरावर सिंह स्टेचू रेस्ट हाउस चौक तक पहुंची। यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मंडल के विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने भारी संख्या में भाग लिया।

तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाते हुए आगे बढ़े। यात्रा में करीब 71 फीट लंबे तिरंगे ने विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा। रैली के समापन अवसर पर भाजपा नेता दविंदर कुमार भुट्टो ने शहीद जोरावर सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर भाजपा नेता भुट्टो ने कहा कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा 10 अगस्त से 15 अगस्त तक देशभर में तिरंगा यात्रा निकालने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने युवाओं से भी शहीदों के जीवन और उनके बलिदान से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

भाजपा नेता ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, सड़क, बिजली, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर आम जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार को जनता के सामने अपने कार्यों का हिसाब देना चाहिए और चुनाव के समय किए गए वादों को पूरा करने की स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

तिरंगा यात्रा में भाजपा मंडल के पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्ष-पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ शहीदों को श्रद्धांजलि दी और देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लिया।इस मौके पर संतोष सैनी मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़ सुषमा ठाकुर भाजपा नेत्री,सूरम सिंह बीडीसी अध्यक्ष उपाध्यक्ष कैप्टन प्रीतम सतीश धीमान सुशील रिंकू सुरेन्द्र ठाकुर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य मौजूद रहे।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: छठ पूजा से पहले हुआ हंगामा, प्रवासियों का धरना, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: शहर के लेदर कॉम्प्लेक्स रोड पर देर...

Iphone और Bike के लिए युवती ने दोस्तों के साथ मिलकर किया नाना का मर्डर

कोच्चिः केरलम के करुवट्टा में 13 साल की एक...

Jalandhar News: स्टील कारोबारी की फर्म पर IT विभाग की दबिश, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में आयकर...

होटल में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, ABVP के नेता समेत 4 गिरफ्तार

नैनीतालः उत्तराखंड के हल्द्वानी में साढ़े 15 साल की...

रसगुल्ला समझकर चबाया देसी बम, मुंह में हुआ विस्फोट; युवक की मौत

डिंडोरीः मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में एक हैरान...

Jalandhar News: छठ पूजा से पहले हुआ हंगामा, प्रवासियों का धरना, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: शहर के लेदर कॉम्प्लेक्स रोड पर देर रात उस समय हंगामा हो गया, जब छठ पूजा की...

Iphone और Bike के लिए युवती ने दोस्तों के साथ मिलकर किया नाना का मर्डर

कोच्चिः केरलम के करुवट्टा में 13 साल की एक लड़की ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर अपने नाना...

Jalandhar News: स्टील कारोबारी की फर्म पर IT विभाग की दबिश, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में आयकर विभाग की ओर से छापेमारी की गई। इसी कड़ी के...

होटल में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, ABVP के नेता समेत 4 गिरफ्तार

नैनीतालः उत्तराखंड के हल्द्वानी में साढ़े 15 साल की नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर गैंगरेप करने का...