Himachal Govt

Himachal Govt
JalandharJalandhar पहुंची खेडां वतन पंजाब दीया की मशाल, DC ने किया स्वागत,...

Jalandhar पहुंची खेडां वतन पंजाब दीया की मशाल, DC ने किया स्वागत, कैबिनेट मंत्री का आया बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: पंजाब सरकार द्वारा राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए शुरू किए गए ‘खेडां वतन पंजाब दीया’ को लेकर अंतर्गत मशाल ( टॉर्च रिले )आज खेल जालंधर पहुंची। इस दौरान कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और डिप्टी कमिशनर वरजीत वालिया ने जालंधर मशाल पहुंचने पर स्वागत किया। इस दौरान खिलाड़ियों, विद्यार्थियों और खेल प्रेमियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। उभरते जिम्नास्टिक खिलाड़ियों के प्रदर्शन और भंगड़ा टीमों की प्रस्तुतियों ने माहौल को जोश से भर दिया। मीडिया से बात करते हुए कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहाकि सीएम भगवंत का सपना है कि पंजाब को फिर से रंगला पंजाब बनाया जाए।

ऐसे में आप सरकार पंजाब को पहले की तरह रंगला पंजाब बनाएंगी और सभी धर्मों का सत्कार करते हुए फिर से भाईचारक सांझ को कायम रखा जाएगा। इस दौरान विपक्ष पर निशाना साधते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहाकि पिछली सरकारो ने नशे को बढ़ावा दिया। वहीं पंजाब में नशे के खत्म करने के लिए सीएम मान ने युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम चलाई। इसी के साथ नशे को खत्म करने के लिए युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित किया ताकि वह नशे से दूर रहे और फिट रहे। उन्होंने कहाकि खेडा वतन पंजाब दिया आप सरकार द्वारा हर साल मनाया जा रहा है।

आज मशाल जालंधर पहुंची और उसके बाद कपूरथला मशाल को ले जाएगा। जिसके बाद पंजाब भर में मशाल को ले जाने के बाद बंठिडा में मशाल पहुंचाई जाएगी। कैबिनेट मंत्री ने कहाकि यूथ का ध्यान जितना खेलों की ओर रहेंगा, उतना वह नशे से दूर रहेंगे। आप सरकार बच्चे के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए खेलों और पढ़ाई की ओर ध्यान दे रही है। पंजाब में आप सरकार ने स्कूलों को अपग्रेड किया और स्मार्ट स्कूल तैयार करवाए। इसी के साथ पंजाब को रंगला बनाते हुए अलग-अलग खेल का आयोजन खेडा पंजाब दीया के तहत किया जा रहा है। पंजाब सरकार ने खेलों के लिए 700 करोड़ रुपए लगाए और गांवों में 3 हजार मैदान बनाए गए। कैबिनेट मंत्री ने कहाकि गांव में खेलों का रूझान युवाओं में काफी देखा जाता है, इसी को ध्यान में रखते हुए गांवों में भारी मात्रा में खेल के मैदान बनाए गए है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

ऊर्जा मंत्री Anil Vij ने सुनी अनुबंधित विद्युत व नगरपालिका कर्मियों की मांगें

जल्द समाधान का दिया आश्वासन चंडीगढ़: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन...

­विद्यार्थी परिषद ऊना इकाई का अनोखा प्रदर्शन महाविद्यालय प्रबंधन को सद्बुद्धि हेतु किया हवन : नवी राजपूत 

ऊना,सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय ऊना में विद्यार्थियों से जुड़ी विभिन्न...

घग्घर नदी किनारे बच्चे का शव मिलने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर 21 घग्घर नदी के किनारे एक बच्चे...

Jalandhar News: CT Group में हुए हमले को लेकर घायल छात्र ने सुनाई दास्तां, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: शाहपुर कैंपस में CT इंस्टीट्यूट में बिहार...

ऊर्जा मंत्री Anil Vij ने सुनी अनुबंधित विद्युत व नगरपालिका कर्मियों की मांगें

जल्द समाधान का दिया आश्वासन चंडीगढ़: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को अंबाला छावनी...

­विद्यार्थी परिषद ऊना इकाई का अनोखा प्रदर्शन महाविद्यालय प्रबंधन को सद्बुद्धि हेतु किया हवन : नवी राजपूत 

ऊना,सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय ऊना में विद्यार्थियों से जुड़ी विभिन्न मांगों एवं फीस वृद्धि के विरोध में चल रहे आंदोलन...

मानसून में जल निकासी में जहां हुई देरी, सभी जिलों के सब-डिविजन रिपोर्ट दें: रणबीर गंगवा

चंडीगढ़: हरियाणा में मानसून के दौरान हुई बारिश को देखते हुए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने जलभराव की स्थिति से...

घग्घर नदी किनारे बच्चे का शव मिलने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर 21 घग्घर नदी के किनारे एक बच्चे का शव मिलने का मामला सामने आया है। दरअसल, नदी...