जालंधर, ENS: शहर में एक बार फिर से स्कूलों को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसमें आर्मी पब्लिक स्कूल और एपीएस पब्लिक स्कूल शामिल है। प्राप्त हुई ई-मेल में रेलवे ट्रैक का भी जिक्र किया गया है। ई-मेल में कहा गया है कि 1 नवंबर दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में लोग सफर ना करें।

आगे लिखा है कि अमृतसर, फिरोजपुर, लुधियाना, बठिंडा, ट्रैक में आईईडी ब्लास्ट किए जाएंगे। वहीं स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी को लेकर आगे लिखा है कि आज 12.11 बजे बम से धमाके किए जाएगे। इसी के साथ राहुल गांधी के संगरूर में ब्लास्ट की धमकी दी गई है। इस ई-मेल के बाद प्रशासन हरकत में आ गया और स्कूलों की इमारतों की जांच की जा रही है।
प्रशासन द्वारा स्कूलों की इमारतों की जांच की जा रही है, ताकि किसी भी संभावित खतरे का समय रहते पता लगाया जा सके। सुरक्षा एजेंसियां धमकी भरे ई-मेल की भी जांच कर रही हैं। जांच पूरी होने के बाद ही इस मामले में आगे की जानकारी सामने आएगी। इस तरह स्कूलों, रेलवे ट्रैक और राजनीतिक कार्यक्रम को लेकर एक साथ धमकी दिए जाने से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।
