रेलवे स्टेशन पर 5 दिनों से बैगेज स्कैनिंग मशीन खराब
जालंधर, ENS: शहर में आर्मी पब्लिक स्कूल और एपीएस पब्लिक स्कूल और रेलवे ट्रैक सहित संगरूर में राहुल गांधी की रैली में बम ब्लास्ट की ई-मेल के जरिए धमकी मिली है। वहीं इस घटना के बाद सुरक्षा एंजेसी और पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। एक और जहां स्कूलों में पुलिस, डॉग सक्वायड टीम, बम निरोधक टीम द्वारा इमारतों की जांच की जा रही है। वहीं दूसरी ओर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी कर्मियों द्वारा तालाशी अभियान चलाया जा रहा और संदिग्ध व्यक्तियों की तालाशी ली जा रही है।
हैरानी की बात यह है कि बैगेज स्कैनिंग मशीन खराब मिली। आरपीएफ की महिला कर्मी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि 5 दिनों से मशीन खराब है। ऐसे में सीनियर अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। इस दौरान आरपीएफ की महिला कर्मी के अलावा कोई आरपीएफ कर्मी स्टेशन पर तैनात नहीं था। हालांकि जीआरपी के कर्मियों द्वारा लोगों के बैग खंगाले जा रहे है। बता दें कि आज प्राप्त हुई ई-मेल में रेलवे ट्रैक का भी जिक्र किया गया है। ई-मेल में कहा गया है कि 1 नवंबर दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में लोग सफर ना करें। आगे लिखा है कि अमृतसर, फिरोजपुर, लुधियाना, बठिंडा, ट्रैक में आईईडी ब्लास्ट किए जाएंगे।
वहीं स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी को लेकर आगे लिखा है कि आज 12.11 बजे बम से धमाके किए जाएगे। इसी के साथ राहुल गांधी के संगरूर में ब्लास्ट की धमकी दी गई है। इस ई-मेल के बाद प्रशासन हरकत में आ गया और स्कूलों की इमारतों की जांच की जा रही है। प्रशासन द्वारा स्कूलों की इमारतों की जांच की जा रही है, ताकि किसी भी संभावित खतरे का समय रहते पता लगाया जा सके। सुरक्षा एजेंसियां धमकी भरे ई-मेल की भी जांच कर रही हैं। अभी स्कूलों में की जा रही जांच को लेकर कोई अधिकारी कैमरे के आगे कुछ बोल नहीं रहा। अधिकारियों के अनुसार अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।
