Himachal Govt

Himachal Govt
JalandharJalandhar News: Bikaner Sweets and Baker से 92 हजार की नगदी व...

Jalandhar News: Bikaner Sweets and Baker से 92 हजार की नगदी व सामान लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं ताजा मामला थाना 7 के अधीन आते इलाके से चोरी का सामने आया है। जहां गढ़ा रोड़ पर स्थित Bikaner Sweets and Baker की दुकान को देर रात चोरों ने अपना निशाना बनाया। घटना का दुकानदार को आज सुबह दुकान खोलने के दौरान पता चला। दरअसल, चोरों द्वारा दुकान का शटर उखाड़कर वारदात को अंजाम दिया गया।

पीड़ित दुकानदार गणेश ने बताया कि शटर उखड़ा हुआ था और दुकान के अंदर सामान बिखरा हुआ था और दुकान की तिजौरी से नगदी व डीवीआर गायब थे। जिसके बाद दुकानदार द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पीड़ित दुकानदार के अनुसार तिजौरी से चोर 92 हजार की नगदी और डीवीआर लेकर फरार हो गए। गणेश के अनुसार वह देर रात 11 बजे दुकान बंद करके दोनों भाई गए थे। इस दौरान आज सुबह भाई को दुकान खोलने के लिए कहा और भाई ने दुकान पर देखा कि शटर टूटा हुआ था। वहीं पुलिस ने दुकान ना खोलने की अपील की और फिंगर प्रिंट लेकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

जांच अधिकारी एएसआई बलविंदर पाल ने बताया कि उन्हें दुकान पर चोरी की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर आकर देखा कि चोरों द्वारा दुकान का शटर उखाड़कर घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस के अनुसार फारेंसिक टीम द्वारा फिंगर प्रिंट लेकर कार्रवाई की जा रही है। दुकानदार गणेश ने दी शिकायत में बताया कि चोर तिजौरी से 90 हजार की नगदी और डीवीआर लेकर फरार हो गए। उनकी टीम द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। दुकानदार के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है, जल्द चोरों को काबू कर लिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: व्यापारी से लाखों की लूट की सुलझी गुत्थी, 3 गिरफ्तार

जालंधर, ENS: सूर्या एनक्लेव एक्सटेंशन के पास 120 फीट...

आजम खान के ठिकानों पर ED की कार्रवाई, 10 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

लखनऊः समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के...

प्रशासन के साथ किसानों की आज बैठक, 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल हुआ रवाना

अंबालाः संयुक्त किसान मोर्चा गैर-राजनीतिक की ओर से ढाबी...

Punjab News: बड़ा हादसा, ट्रांसफार्म गिरने से 2 कर्मी घायल, देखें वीडियो

लुधियानाः हैबोवाल स्थित लक्ष्मी नगर में ट्रांसफार्म लगाने के...

Jalandhar News: व्यापारी से लाखों की लूट की सुलझी गुत्थी, 3 गिरफ्तार

जालंधर, ENS: सूर्या एनक्लेव एक्सटेंशन के पास 120 फीट रोड पर सोमवार रात करीब 7:50 बजे कार सवार 5...

आजम खान के ठिकानों पर ED की कार्रवाई, 10 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

लखनऊः समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी जारी है। ईडी की...

प्रशासन के साथ किसानों की आज बैठक, 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल हुआ रवाना

अंबालाः संयुक्त किसान मोर्चा गैर-राजनीतिक की ओर से ढाबी गुजरां-खनौरी बॉर्डर पर पिछले 4 दिनों से चल रहे धरने...

Punjab News: दुल्हन ने दूल्हे का चेहरा देखते ही शादी से किया इनकार, बारात वापस लौटी, देखें वीडियो

फिरोजपुरः गुरुहरसहाय के गांव टीटू खेड़ा से शादी से जुड़ा एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।...