जालंधर, ENS: बस स्टैंड के पास ड्राइविंग ट्रैक के पास बने लाइसेंस दफ्तर में कर्मियों द्वारा हड़ताल की गई। कर्मियों की हड़ताल को लेकर लाइसेंस बनवाने आ रहे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। वहीं नौजवान रजत कपूर ने कहाकि वह छुट्टी करके दफ्तर में लाइसेंस बनवाने के लिए दफ्तर आया था, लेकिन कर्मियों द्वारा लाइसेंस बनाने से मना कर दिया गया। इस दौरान लोग दफ्तर के कर्मियों के साथ उलझते हुए दिखाई दिए। लोगों द्वारा भारी हंगामा किया गया। लोगों का कहना हैकि वह 70 किलोमीटर का सफर तय करके आए है और अब दफ्तर में पता चल रहा हैकि कर्मियों द्वारा हड़ताल की जा रही है।
लोगों का कहना है कि कर्मी खुद एसी में बैठे हुए है और काम करने पर हड़ताल का हवाला किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि अगर कर्मियों द्वारा हड़ताल की गई है तो दफ्तर क्यों खुला हुआ है। घटना स्थल पर परेशान हो रहे लोगों में भारी रोष देखने को मिला। कर्मियों का कहना हैकि आज हड़ताल के कारण लाइसेंस बनाने का काम नहीं किया जा रहा। वहीं अन्य लोग भी परेशान हो रहे है। मामले की जानकारी देते हुए चेयरमैन जोरावर सिंह ने कहा कि उनके द्वारा 17 और 18 अगस्त की 2 दिन की हड़ताल चल रही थी। इस दौरान प्रशासन के साथ 27 तारीख को उनकी मीटिंग रखी थी। चेयरमैन ने कहा कि मीटिंग कुछ नहीं हल होने वाला है। ऐसे में डीए मामले में हाईकोर्ट की डबल बैंच में हुए फैसले को लागू करने को लेकर आज हड़ताल की गई है।
चेयरमैन के अनुसार 100 से अधिक यूनियन द्वारा हड़ताल की गई है। जिसमें पुराने पेशनकर्मी भी शामिल है। केंद्र की ओर से 18 प्रतिशत डीए रिलीज करना, ओल्ड पेशन स्कीम, आगंनवाड़ी वर्कर, मीड-डे मील वर्करों को हक देने सहित अन्य मांगों को लागू करना शामिल है। चेयरमैन द्वारा दफ्तर में कामकाज के लिए आए लोगों के परेशान होने पर माफी मांगी गई। चेयमैन के अनुसार यूनियन की मीटिंग के अनुसार 21 तारीख तक हड़ताल की जा रही है। जिसके बाद 22 तारीख को दोबारा मीटिंग के बाद अगला फैसला लिया जाएगा।

