Girl in a jacket
HomePunjabJalandharJalandhar News: जल्द शहर वासियों को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक बसों सहित ये...

Jalandhar News: जल्द शहर वासियों को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक बसों सहित ये सुविधाएं, AAP प्रधान ऐलान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: पंजाब आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अमन अरोड़ा आज जालंधर पहुंचे। जहां उन्होंने नगर निगम चुनाव को लेकर मीडिया के साथ अहम बातें की। आप प्रधान के जालंधर दौरे के दौरान कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष बलदेव सिंह देव ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर झाड़ू का दामन थाम लिया। नगर निगम चुनावों को लेकर अमन अरोड़ा ने शहरवासियों को के लिए गारंटियों का ऐलान किया।

जिसमें उन्होंने शहर में फ्लाईओवर और लंबित कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने की घोषणा की। जारी की गई गारंटियों में 100 इलेक्ट्रिक बसें, वेस्ट और नॉर्थ में 24 घंटे पीने के लिए पानी, रैनक बाजार में पार्किंग की सुविधा, 28 कूड़े के डंप को उठाने का ऐलान, आवार पशुओं और आवारा कुत्तों की समस्या को हल करने का ऐलान, बल्टन पार्क को नए सिरे से तैयार करने का ऐलान शामिल है।

उन्होंने कहा कि आने वाले 2 वर्षों में उपरोक्त गारंटी पूरी हो जाएगी, जिसका लाभ शहर के लोगों को मिलेगा। प्रधान ने कहा कि आप पार्टी आज नगर निगम चुनाव के लिए एक नया अभियान शुरू कर रही है। सभी उम्मीदवार 350 से अधिक वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों और विधायकों की राय लेने के बाद मैदान में उतारे गए हैं। हमने काम किया है, जिसके कारण पूरे पंजाब में अच्छे नेता अपनी-अपनी पार्टियां छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इस दौरान अमन अरोड़ा के साथ कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, मंत्री महिंदर भगत और विधायक रमन अरोड़ा और शैरी कलसी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -