JalandharJalandhar News: 1.562 किलो हेरोइन और 65 हजार की ड्रग मनी समेत...

Jalandhar News: 1.562 किलो हेरोइन और 65 हजार की ड्रग मनी समेत तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार किया है। दरअसल, मेहतपुर के गांव खुरलापुर में ट्रैप लगाकर एएनटीएफ की टीम ने एक किलो 562 ग्राम हेरोइन बरामद कर तस्कर चमकौर सिंह को गिरफ्तार किया है। तस्कर से 65 हजार की ड्रग मनी बरामद की है। लुधियाना के गांव मलसियां बाजन के रहने वाले चमकौर सिंह को आज कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा। मोहाली स्थित थाना एएनटीएफ में चमकौर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 (सी) व 27 (ए) के तहत केस दर्ज किया गया है।

एएनटीएफ के एआईजी जगजीत सिंह सरोआ ने बताया कि डीएसपी इंदरजीत सिंह सैनी को सूचना मिली थी कि मेहतपुर एरिया में एक तस्कर हेरोइन की बड़ी सप्लाई देने आ रहा है। इसके बाद डीएसपी की सुपरविजन में सब इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने तस्कर को पकड़ कर उससे उक्त हेरोइन बरामद की है। प्राथमिक पूछताछ में तस्कर ने माना कि वह पांचवी पास है।

कुछ समय से वह बेरोजगार था। इस दौरान उसके तार ड्रग माफिया से जुड़ गए थे। जल्द अमीर बनने के चक्कर में उसने हेरोइन की सप्लाई शुरू कर दी। एआईजी ने कहा कि तस्कर को रिमांड पर लेकर गहराई से पूछताछ की जाएगी, ताकि पूरा नेटवर्क ब्रेक किया जा सके। एआईजी सरोआ ने बताया गुप्त सूचना के आधार पर तस्कर को काबू किया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नौजवान का कत्ल, शरीर से अलग की कलाई, काटकर दुकान को देकर आरोपी फरार, देखे वीडियो

लुधियानाः जिले ग्यासपुरा इलाके के व्यक्ति का हमलावारों द्वारा...

Diljit Dosanjh के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई मेयर को मिला ई-मेल

मुंबईः मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े को एक धमकी...

St. Joseph’s Convent School के छात्र के मर्डर केस में आरोपी का एनकाउंटर, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः सेक्टर 22 में युवक की हत्या ने शहर...

Punjab News: नौजवान का कत्ल, शरीर से अलग की कलाई, काटकर दुकान को देकर आरोपी फरार, देखे वीडियो

लुधियानाः जिले ग्यासपुरा इलाके के व्यक्ति का हमलावारों द्वारा बेरहमी से पिटाई करके घायल कर दिया गया। हैरानी की...

Diljit Dosanjh के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई मेयर को मिला ई-मेल

मुंबईः मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े को एक धमकी भरा ई-मेल आया है, जिसमें अभिनेता अमिताभ बच्चन का घर...

श्री गुरु रामदास जी का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा, हेड ग्रंथी ने दी जानकारी, देखें वीडियो

अमृतसरः धन-धन श्री गुरु रामदास जी का प्रकाश पर्व 25 से 27 अक्टूबर तक सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में...

ओवरटेक के चक्कर में ट्रेलर से भिड़ी ट्रेवलर, 3 श्रद्धालुओं की मौत और 25 घायल

बगरूः जयपुर से लगभग 20-30 किमी दूर बगरू में नेशनल हाईवे-48 पर मिनी बस (ट्रेवलर) की टक्कर ट्रेलर से...