AdvertisementPunjab Government
JalandharJalandhar News: पटवारी की गिरफ्तार के बाद आज पटवारखाने में पसरा सन्नाटा,...

Jalandhar News: पटवारी की गिरफ्तार के बाद आज पटवारखाने में पसरा सन्नाटा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: विजीलेंस ब्यूरो ने तहसील में बीते दिन ट्रैप लगाकर पटवारी और उसके साथी को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। जहां पटवारी विश्वजीत सिंह और निजी एजेंट राकेश कुमार उर्फ सोनू को 5 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया गया था। वहीं इस कार्रवाई के बाद आज पटवारखाने में सन्नाटा पसर गया। इसकी तस्वीरें भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि पटवारखाने में पहली मंजिल में किसी भी पटवारी का दफ्तर नहीं खुला है। सभी दफ्तरों के दरवाजों पर ताले लगे हुए है। बता दें कि बीते दिन विजिलेंस के प्रवक्ता ने बताया था कि आरोपियों को न्यू राजन नगर, जालंधर के एक निवासी द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने कहा कि उसने 4 मरले का एक प्लॉट खरीदा था और इसकी सेल डीड 23 दिसंबर 2024 को अपने छोटे भाई उमेश कुमार के नाम पर रजिस्टर्ड करवाई थी। उसने प्लॉट के इंतकाल के लिए संबंधित पटवारी से संपर्क किया, लेकिन मामले में बार-बार देरी की गई। दिनांक 7 अक्टूबर 2026 को वह प्लॉट के इंतकाल के लिए दोबारा आरोपी पटवारी विश्वदीप सिंह के पास गया। आरोपी पटवारी ने उसे अपने निजी एजेंट राकेश कुमार उर्फ सोनू से मिलने के लिए कहा, जिसने राजस्व रिकॉर्ड में जमीन का इंतकाल दर्ज करवाने के बदले 5,000 रुपये रिश्वत की मांग की। मजबूरन, शिकायतकर्ता ने शुरू में 1,500 रुपये दिए, लेकिन आरोपी राकेश कुमार ने वह राशि वापस कर दी और उसे अगले दिन पूरे 5,000 रुपये लाने के लिए कहा।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि रिश्वत की मांग के संबंध में हुई बातचीत शिकायतकर्ता द्वारा रिकॉर्ड कर ली गई थी। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने विजीलेंस ब्यूरो रेंज जालंधर से संपर्क किया। उसकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजीलेंस टीम ने एक जाल बिछाया, जिसके दौरान दोनों आरोपियों पटवारी और निजी एजेंट को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 5,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू कर लिया गया। इस संबंधी दोनों आरोपियों के खिलाफ विजीलेंस ब्यूरो के थाना जालंधर में भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत मामला दर्ज किया गया और मामले की आगे की जांच जारी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: दिनदहाड़े महिला से बाइक सवारों ने लूटी चेन, देखें CCTV

मोहालीः मोहाली में दिनदहाड़े एक महिला को लूट का...

Salman Khan की बढ़ी मुश्किलें, इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने एक्टर से मांगा जवाब

मनोरंजन: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान फिल्म काला हिरण को...

Nana Patekar के निधन मामले में केस दर्ज, मौत के कारणों का पता लगाएगी पुलिस

पुणेः गोवा पुलिस ने अभिनेता नाना पाटेकर के निधन...

Punjab News: दिन दहाड़े सेल्समैन की रेहड़ी से सिलेंडर लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

फगवाड़ाः शहर में दिन दहाड़े हो रही चोरियां रूकने...

Punjab News: रूप कौर ने सुरक्षा को लेकर जताई चिंता, नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

अमृतसरः रूप कौर संधू ने आज श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय में जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गढ़गज के नाम...

Punjab News: दिनदहाड़े महिला से बाइक सवारों ने लूटी चेन, देखें CCTV

मोहालीः मोहाली में दिनदहाड़े एक महिला को लूट का निशाना बनाया गया है। जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई...

Salman Khan की बढ़ी मुश्किलें, इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने एक्टर से मांगा जवाब

मनोरंजन: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान फिल्म काला हिरण को लेकर चल रहे विवाद के चलते सुर्खियों में बने हुए...

Nana Patekar के निधन मामले में केस दर्ज, मौत के कारणों का पता लगाएगी पुलिस

पुणेः गोवा पुलिस ने अभिनेता नाना पाटेकर के निधन मामले में मेडिको-लीगल अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज किया है।...