AdvertisementPunjab Government
EntertainmentSalman Khan की बढ़ी मुश्किलें, इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने एक्टर...

Salman Khan की बढ़ी मुश्किलें, इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने एक्टर से मांगा जवाब

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मनोरंजन: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान फिल्म काला हिरण को लेकर चल रहे विवाद के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। एक्टर ने काला हिरण फिल्म पर रोक की मांग करते हुए मुकदमा दायर किया था। ऐसे में अब दिल्ली हाईकोर्ट ने एक्टर को फिल्म काला हिरण के निर्माता की ओर से दायर करवाई गई याचिका पर जबाव देने के लिए चार हफ्ते का समय दिया है।फिल्म निर्माता ने अदालत से यह मांग रखी है कि सलमान खान की ओर से फिल्म पर रोक लगाने के लिए दायर किए गए मुकदमे को वापिस लेने के निर्देश दिए जाए। निर्माता ने यह तर्क दिया है कि सलमान की ओर से दायर मुकदमे में दिल्ली की अदालत के क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र का अभाव है।

16 दिसंबर को होगी केस की सुनवाई

हाईकोर्ट ने इस याचिका पर अब एक्टर से जवाब मांगा है। जवाब दाखिल करने के लिए कोर्ट की ओर से चार हफ्ते के समय भी दिया गया है। इस मामले की अगली सुनवाई अब 16 दिसंबर को होगी।

ये है पूरा विवाद

पूरा विवाद फिल्म का पोस्टर और टीजर सामने आने के बाद शुरु हुआ है। सलमान खान ने यह आरोप लगाया है कि फिल्म में ऐसा किरदार दिखाया है जो काफी हद तक उनके जैसा है। उस किरदार के हाथ में सलमान खान जैसा ब्रेसलेट भी दिखा। एक्टर का यह कहना है कि यह सब उनकी पहचान से जोड़कर ही दिखाया जा रहा है और उनकी अनुमति के बिना फिल्म में उनकी पर्सनैलिटी का इस्तेमाल हुआ है। फिल्म के टीजर में भी 1998 के काले हिरण शिकार मामले से जुड़े संदर्ब भी दिखाए हुए हैं।

बता दें कि यह वही मामला है जिसमें सलमान खान का नाम लंबे समय से जोड़ा जा रहा है। सलमान की ओर से कोर्ट में यह कहा गया है कि फिल्म में उनके जीवन से जुड़े विवाद को कहानी का हिस्सा बनाया है। इसका इस्तेमाल फिल्म के प्रचार के लिए भी किया जा रहा है। उनका कहना है कि इससे इनकी छवि को नुकसान पहुंच सकता है और उनके पर्सनैलिटी राइट्स का भी उल्लंघन हो रहा है।

फिल्म डायरेक्टर का भी आया बयान

इस मामले पर फिल्म डायरेक्टर भरत एस. श्रीनेत ने कहा कि यह फिल्म सलमान खान पर नहीं है। फिल्म का किरदार भी काल्पनिक है और उसका नाम अयान खान रखा है। डायरेक्टर ने ब्रेसलेट को लेकर कहा था कि ब्रेसलेट सिर्फ सलमान खान ही नहीं पहनते। एक्टर को सलमान जैसा दिखाने के लिए किसी तरह का प्रोस्थेटिक मेकअप भी नहीं किया गया है। बता दें कि 27 जुलाई को दिल्ली हाईकोर्ट ने सलमान खान की आपत्ति पर फिल्म के टीजर और उससे जुड़ी हुई कुछ प्रचार सामग्री के ऑनलाइन लिंकं हटाने के भी आदेश दिए थे।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: पटवारी की गिरफ्तार के बाद आज पटवारखाने में पसरा सन्नाटा, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: विजीलेंस ब्यूरो ने तहसील में बीते दिन...

Punjab News: दिनदहाड़े महिला से बाइक सवारों ने लूटी चेन, देखें CCTV

मोहालीः मोहाली में दिनदहाड़े एक महिला को लूट का...

Nana Patekar के निधन मामले में केस दर्ज, मौत के कारणों का पता लगाएगी पुलिस

पुणेः गोवा पुलिस ने अभिनेता नाना पाटेकर के निधन...

Punjab News: दिन दहाड़े सेल्समैन की रेहड़ी से सिलेंडर लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

फगवाड़ाः शहर में दिन दहाड़े हो रही चोरियां रूकने...

JD Vances की बंधुआ मजदूर वाली टिप्पणी पर भड़का भारत, दिया दो टूक जवाब

नई दिल्लीः भारत ने H-1B वीजा हायरिंग पर अमेरिकी...

Jalandhar News: पटवारी की गिरफ्तार के बाद आज पटवारखाने में पसरा सन्नाटा, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: विजीलेंस ब्यूरो ने तहसील में बीते दिन ट्रैप लगाकर पटवारी और उसके साथी को रिश्वत लेते गिरफ्तार...

Punjab News: दिनदहाड़े महिला से बाइक सवारों ने लूटी चेन, देखें CCTV

मोहालीः मोहाली में दिनदहाड़े एक महिला को लूट का निशाना बनाया गया है। जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई...

Nana Patekar के निधन मामले में केस दर्ज, मौत के कारणों का पता लगाएगी पुलिस

पुणेः गोवा पुलिस ने अभिनेता नाना पाटेकर के निधन मामले में मेडिको-लीगल अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज किया है।...

Punjab News: दिन दहाड़े सेल्समैन की रेहड़ी से सिलेंडर लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

फगवाड़ाः शहर में दिन दहाड़े हो रही चोरियां रूकने का नाम नहीं ले रही है। रोजाना बेखौफ चोर वारदातों...