AdvertisementPunjab Government
Nationalजंग का मैदान बना अस्पताल, 2 पक्षों में खूनी झड़प, डॉक्टर के...

जंग का मैदान बना अस्पताल, 2 पक्षों में खूनी झड़प, डॉक्टर के सामने हत्या की कोशिश, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

देहरादून: राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल की इमरजेंसी में आज मेडिकल परीक्षण के दौरान 2 पक्षों के बीच जमकर मारपीट और हंगामा हो गया। जहां तेजधार हथियार लहराए जाने से अस्पताल परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। अस्पताल में लेडी डॉक्टर के सामने एक युवक की हत्या की कोशिश की गई। मिली जानकारी के अनुसार इमरजेंसी में सुबह करीब 4:50 बजे एक युवक हाथ में चापड़ लेकर घुस गया। उसने एक अन्य व्यक्ति पर हमला करने की कोशिश की। घटना के चलते इमरजेंसी में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई। बताया जा रहा है कि अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों और स्टाफ के साथ बदसलूकी की और उन्हें धमकी भी दी। जिस जगह यह घटना हुई, वहां से आईजी गढ़वाल, एसपी ऑफिस, एसपी सिटी और सीओ ऑफिस चंद कदम की दूरी पर हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इमरजेंसी में मेडिकल परीक्षण के दौरान दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों के लोगों के बीच हंगामे के दौरान धारदार हथियार लहराए जाने की बात भी सामने आई है। स्थिति को देखते हुए मरीजों की सुरक्षा के मद्देनजर इमरजेंसी का मुख्य गेट कुछ देर के लिए बंद करना पड़ा। अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे मरीजों और उनके तीमारदारों को इस दौरान परेशानी का सामना करना पड़ा। इमरजेंसी जैसे संवेदनशील स्थान पर इस तरह की घटना से अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने हमलावरों को बाहर खदेड़ने का प्रयास किया, लेकिन बेखौफ आरोपी हंगामा करते रहे। काफी देर तक मची चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बाद हमलावर युवक के कुछ साथी ही उसे हाथ से चापड़ छीनकर अस्पताल परिसर से बाहर ले गए। घटना के बाद से इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर, नर्स, मरीज और उनके परिजन गहरे खौफ में हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुबह 6:08 बजे अस्पताल की डिप्टी मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. शोभा बी. ने नगर कोतवाली पुलिस (SHO) को हथियारों से लैस बदमाशों के खिलाफ नामजद अति-आवश्यक शिकायती पत्र सौंपा। फिलहाल घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है । अस्पताल प्रशाशन ने मामले का संज्ञान लिया है और पुलिस को शिकायत की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

JD Vances की बंधुआ मजदूर वाली टिप्पणी पर भड़का भारत, दिया दो टूक जवाब

नई दिल्लीः भारत ने H-1B वीजा हायरिंग पर अमेरिकी...

ट्रक और पिकअप की टक्कर में 7 की मौत, 20 से ज्यादा घायल, देखें वीडियो

कच्छः गुजरात के कच्छ जिले में खावड़ा के पास...

पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार, इसाक हर्जोग ने किया ऐलान

तेल अवीवः इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने भारतीय...

JD Vances की बंधुआ मजदूर वाली टिप्पणी पर भड़का भारत, दिया दो टूक जवाब

नई दिल्लीः भारत ने H-1B वीजा हायरिंग पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की बात की कड़े शब्दों में आलोचना...

ट्रक और पिकअप की टक्कर में 7 की मौत, 20 से ज्यादा घायल, देखें वीडियो

कच्छः गुजरात के कच्छ जिले में खावड़ा के पास स्थित आरई (RE) पार्क के पास आज ट्रक और पिकअप...

पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार, इसाक हर्जोग ने किया ऐलान

तेल अवीवः इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को बहादुरी के लिए सम्मानित करने...

Punjab News: बीबी रूप कौर पहुंची श्री दरबार साहिब, श्री अकाल तख्त साहिब में होंगी पेश, देखें वीडियो

अमृतसरः बीबी रूप कौर श्री दरबार साहिब पहुंच गई है। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों को संबोधित किया। वह आज...