Himachal Govt

Himachal Govt
JalandharJalandhar News: कार सवार से हाथापाई का गरमाया मामला, जत्थेबंदी का आया...

Jalandhar News: कार सवार से हाथापाई का गरमाया मामला, जत्थेबंदी का आया बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: कौमी इंसाफ मोर्चे द्वारा आज पंजाब बंद की कॉल के दौरान मकसूदा की सर्विस रोड पर डायलसिस हो रही पत्नी को देखने के लिए अस्पताल जा रहे कार सवार से हाथापाई का मामला सामने आया है। वहीं गुरु नानक मिशन चौक पर धरने पर बैठी जत्थेबंदी ने कहाकि शाहकोट, लौहियां सहित अन्य जगहों पर शांतिमय ढंग से बंद करवाया गया और लोगों ने भी बंद की कॉल पर भरपूर समर्थन दिया। इस दौरान उन्होंने मकसूदा में पत्नी के पास अस्पताल जा रहे कार सवार से हाथापाई को लेकर कहा कि उन्होंने भी वीडियो देखी है।

उन्होंने कहा कि यह निंदनीय घटना है। जत्थेबंदी ने कहाकि इस मामले की गहनता से जांच की जाएगी। उन्होंने कहाकि बंदी सिंहों की रिहाई को लेकर सड़कों पर बैठे जत्थेबंदियों का यह काम नहीं है।

क्योंकि बंदी सिंहों की रिहाई के लिए शांतिमय ढंग से शहर को बंद करवाया जा रहा है और वह ऐसी गलती नहीं कर सकते। इस दौरान उन्होंने कहा कि एजेंसी भी ऐसे काम करवाती है और इस मामले की उनके द्वारा गहनता से जांच करवाई जाएगी, उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जिसके बाद बनती कार्रवाई को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा। उन्होंने कहाकि हमें विश्वास है कि ऐसी घटना उनकी जत्थेबंदियों द्वारा नहीं की जा सकती, फिर भी मामले की जांच की जाएगी।

बता देंकि घटना के दौरान कार सवार ने कहा कि उसकी पत्नी की डायलसिस हो रही है। इस दौरान उसने अस्पताल की पर्ची भी दिखाई। व्यक्ति ने कहाकि सिख व्यक्ति उसे कहने लगा कि उसने गाली निकाली है, जबकि उसने गाली खुद को दी। वह खुद परेशान चल रहा है, एक ओर पत्नी की डायसिलस चल रही है और दूसरा उसे अस्पताल जाने नहीं दिया जा रहा। वहीं दोनों में हाथापाई की तस्वीरें भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे को थप्पड़ मारे गए।

इस दौरान भड़के सिख व्यक्ति ने साथी से बरछा छीनकर मारने की कोशिश की, लेकिन साथी ने बरछा नहीं दिया। वहीं हंगामा होने पर अन्य सिख मौके पर पहुंचे और उन्होंने मामले को शांत करवाया। घटना के दौरान भारी हंगामा देखने को मिला, जिसके बाद कार सवार को जत्थेबंदियों द्वारा रवाना किया गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: धार्मिक स्थल से माथा टेककर लौट रही दपंति सहित 6 वर्षीय बच्ची की मौत, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: फिल्लौर में शुक्रवार को गांव हरीपुर खालसा...

हरियाणा में लागू करेंगे “वाटर सिक्योर हरियाणा” कार्यक्रम : Shyam Singh Rana

जल सुरक्षा को सुदृढ़ और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को...

प्रदेश में जरुरी दवाईयों और आधुनिक नैदानिक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे : Aarti Singh Rao

PJIMS रोहतक की सुविधाओं में होगा इजाफा चंडीगढ़: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि प्रदेश...

Jalandhar News: धार्मिक स्थल से माथा टेककर लौट रही दपंति सहित 6 वर्षीय बच्ची की मौत, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: फिल्लौर में शुक्रवार को गांव हरीपुर खालसा और प्रतापपुर के बीच एक भीषण हादसा हुआ। एक धार्मिक...

Punjab News: व्यापारी को GST विभाग की राशि अदा ना करना पड़ा महंगा, अब हो रही नीलामी, देखें वीडियो

मोगाः आमतौर पर जब लोगों की किसी सरकारी विभाग की अदायगी होती है, तो वे उस अदायगी को लेकर...

Jalandhar News: बंद के दौरान दूल्हे की रोकी कार, रास्ते बंद पर लोगों में रोष, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: कौमी इंसाफ मोर्चे द्वारा आज सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक पंजाब बंद की कॉल...