JalandharJalandhar News: DAV Collage में Gun कल्चर को लेकर कार्रवाई पर उठे...

Jalandhar News: DAV Collage में Gun कल्चर को लेकर कार्रवाई पर उठे सवाल, CP से शिकायत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: डीएवी कॉलेज में पंजाबी गायक हरिंदर पाल सिंह निज्जर के नए गाने की शूटिंग में गन कल्चर को प्रमोट करने को लेकर गायक के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। जिसमें गायक के खिलाफ एफआईआर नं. 304/2026 को पुलिस स्टेशन डिवीजन नं। 1, जालंधर में दर्ज की गई। जिसमें धारा 223,190 बीएनएस और 25-30 आर्म्स एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई। लेकिन अब भी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। दरअसल, डीएवी कॉलेज में हुई शूटिंग को लेकर आज एमपी सिंह पुलिस कमिशनर सतिंदर सिंह को डीएवी के प्रशासन के खिलाफ शिकायत देने पहुंचे।

जहां उन्होंने कहा कि कॉलेज में गायक और उनके साथी बिना परमिशन के अंदर नहीं आए और कॉलेज अथॉरिटी की परमिशन के बिना शूटिंग में गन कल्चर को प्रमोट नहीं किया। ऐसे में कॉलेज की उक्त अथॉरिटी के खिलाफ आज एमपी सिंह ने कार्रवाई की मांग उठाते हुए सीपी को मांग पत्र सौंपा है। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया है कि बीते दिन कार्रवाई को लेकर उन्हें कॉलेज के एक प्रोफेसर का फोन आया और वह संस्था के नाम लेने का विरोध करने लगा। जिसके बाद उसने जनतक माफी मांगने का आश्वासन दिया, लेकिन अभी तक कॉलेज के किसी भी प्रोफेसर या अथॉरिटी की ओर से जनतक माफी नहीं मांगी गई है।

जिसके बाद आज वह पुलिस कमिशनर दफ्तर शूटिंग के मामले में कॉलेज अथॉरिटी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पहुंचे। इसी के साथ उन्होंने कहा कि गाने की शूटिंग के दौरान कुछ पुलिस कर्मी भी कॉलेज में मौजूद थे। ऐसे में उक्त पुलिस कर्मियों की जांच करवाई जाए कि वह गायक के प्राइवेट लोग थे या वह पंजाब पुलिस के कर्मी थे। ऐसे में अगर वह पंजाब पुलिस के कर्मी थे तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। इस दौरान पुलिस कमिशनर ने भी मामले को संज्ञान में लेते हुए जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। बता दें कि कुछ दिन पहले पंजाबी गायक हरिंदर पाल सिंह निज्जर के नए गाने की शूटिंग में प्रमोट करता हुआ दिखा था। जिसके बाद मामला चर्चा में आने पर गायक के खिलाफ पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

पहली बार नेशनल हाईवे पर उतरे भारतीय सेना के विमान, अमृतसर-जामनगर कॉरिडोर पर सफल लैंडिंग

चंडीगढ़ः भारतीय सेना और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई)...

जेद्दा और जाजान पोर्ट पर हमला, दागे 8 ड्रोन

सऊदीः मध्य पूर्व में एक बार फिर सैन्य तनाव...

STF और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो को लगी गोली, तीसरा काबू

गोहानाः गोहाना क्षेत्र में बुधवार रात एसटीएफ रोहतक और...

Punjab News: दुकान का शटर तोड़कर लाखों का सामान लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

फिरोजपुर: जिले के थाना घल्ल खुर्द के अंतर्गत आते...

पहली बार नेशनल हाईवे पर उतरे भारतीय सेना के विमान, अमृतसर-जामनगर कॉरिडोर पर सफल लैंडिंग

चंडीगढ़ः भारतीय सेना और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने सामरिक और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में तालमेल का...

जेद्दा और जाजान पोर्ट पर हमला, दागे 8 ड्रोन

सऊदीः मध्य पूर्व में एक बार फिर सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है। यमन के हूती विद्रोही समूह...

STF और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो को लगी गोली, तीसरा काबू

गोहानाः गोहाना क्षेत्र में बुधवार रात एसटीएफ रोहतक और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। खेड़ी दमकन-रभड़ा रोड पर...

Punjab News: दुकान का शटर तोड़कर लाखों का सामान लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

फिरोजपुर: जिले के थाना घल्ल खुर्द के अंतर्गत आते गांव ठेठर कलां के बस अड्डे के नजदीक चोरों ने...