जालंधर, ENS: मिश्रा ढाबा के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार चालक ने अचानक गाड़ी का संतुलन खो दिया। इस दौरान कार बेकाबू होकर डिवाइडर पार कर गई और हादसे में दपंति घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर सड़क सुरक्षा बल की एक टीम मौके पर पहुंची और दोनों को प्राथमिक उपचार दिया। जिसके बाद नेशनल हाईवे पर यातायात को सुव्यवस्थित किया।
सड़क सुरक्षा बल के प्रभारी सरबजीत सिंह ने कहा कि उन्हें एक राहगीर से सूचना मिली कि मिश्रा ढाबा के सामने सड़क दुर्घटना हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जाँच के दौरान यह पाया गया कि हरबंस सिंह अपनी पत्नी के साथ एक कार में अमृतसर से लुधियाना की ओर जा रहा था। जब वे मिश्रा ढाबा के पास पहुंचे तो कार का संतुलन बिगड़ गया, जिससे कार सेंटर डिवाइडर को पार कर राजमार्ग के दूसरी तरफ पहुंच गई।
दुर्घटना में हरबंस सिंह को मामूली चोटें आईं, जबकि उनकी पत्नी को गंभीर चोटें आईं। मौके पर पहुंचने पर पहुंची एसएसफ टीम द्वारा दोनों को 108 एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। इसके बाद टीम ने एक टोइंग वैन की मदद से कार को सड़क से बाहर निकाला और राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम खोला। इस संबंध में, गुराया पुलिस स्टेशन के ड्यूटी ऑफिसर, एएसआई सुरिंदर पाल को भी सूचित किया गया। सड़क सुरक्षा बल की टीम ने दोनों की मदद की और उन्हें घर भेज दिया।
