जालंधर, ENS: नूरमहल रोड के फिल्लौर में रविदासपुरा स्थित श्री गुरु रविदास मंदिर के सामने आज सुबह 8 बजे 40 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
मिल जानकारी के अनुसार, युवक को बीते दिन किसी अन्य व्यक्ति के साथ इलाके में घूमते देखा गया था। कहा जाता है कि उसके दोस्त ने उसे वहीं छोड़ दिया था। युवक रात में वहीं सोया था, इसलिए किसी ने उसे जगाने की कोशिश नहीं की। आज सुबह जब युवक काफी देर तक नहीं उठा तो लोगों ने उसे जगाने की कोशिश की। नौजवान के शरीर में कोई हरकत ना होने पर लोगों ने इसकी सूचना फिल्लौर पुलिस को दी।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पता चला कि नौजवान नंगल में अपनी मां के साथ किराए के मकान में रहता था। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है और ना ही उसकी जेब से कोई दस्तावेज बरामद हुए है। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
