नई दिल्लीः दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में बड़ी लूट की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार बदमाशों ने एक दफ्तर में घुसकर 2 करोड़ 30 लाख रुपये की बड़ी लूट को अंजाम दिया है। बताया जा रहा हैकि पिस्टल के बल पर कर्मचारी को डराकर 4 आरोपी अलमारी में रखा कैश बैग में भरकर फरार हो गए। इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। बताया जा रहा हैकि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के सामने पहले से खड़ी एक कार में बैठकर फरार हो गए।
वहीं दफ्तर के कर्मियों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस द्वारा कर्मियों से पूछताछ करके बनती कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद पुलिस पूरी तरह से सक्रिय हो गई है। बदमाशों की पहचान और धरपकड़ के लिए पुलिस की चार अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं, जो सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही हैं।
वारदात से लेकर फरार होने तक के पूरे रूट की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले में कार्रवाई करते हुए लाहौरी गेट थाना पुलिस ने लूट की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के चेहरे ढके हुए नहीं थे, इसलिए जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ने का दावा किया जा रहा है।
