Hocky Champion Trophy 2026
JalandharMeharchand Polytechnic College के विद्यार्थियों ने किया जे.एम.पी इंडस्ट्री का दौरा

Meharchand Polytechnic College के विद्यार्थियों ने किया जे.एम.पी इंडस्ट्री का दौरा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज जालंधर के ऑटोमोबाइल विभाग के विद्यार्थियों ने औद्योगिक क्षेत्र की जानकारी प्राप्त करने के लिए जे.एम.पी इंडस्ट्री का दौरा किया। यह दौरा विभाग के अध्यक्ष गौरव शर्मा और कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जगरुप सिंह के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस दौरान प्रिंसिपल डॉ. जगरुप सिंह ने ऑटोमोबाइल विभाग के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह औद्योगिक दौरा विद्यार्थियों का कौशल विकास करेगा और उनको उद्योग से जुड़ी हुई जरुरी चीजों के बारे में जानकारी देने में मदद करेगा।

उन्होंने विद्यार्थियों को ऐसी शैक्षणिक और तकनीकी गतिविधियों में ज्यादा से ज्यादा भाग लेने के लिए प्रेरित भी किया। विभाग के अध्यक्ष गौरव शर्मा ने कहा कि ऐसे औद्योगिक दौरे से विद्यार्थियों को कक्षा में मिलने वाला ज्ञान वास्तविक औद्योगिक प्रक्रियाओं से जोड़ने का मौका देंगे। इससे विद्यार्थियों की तकनीकी व्यावहारिक और औद्योगिक समझ में बढ़ोतरी होती है। दौरे के दौरान इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स ने विद्यार्थियों को निर्माण प्रक्रिया, मशीनरी का इस्तेमाल, उत्पादन प्रणाली और गुणवत्ता जांच के बारे में विस्तार से बताया।

विद्यार्थियों ने अलग-अलग औद्योगिक प्रक्रियाओं को पास से देखा और आधुनिक मशीनरी और औद्योगिक सुरक्षा नियमों के बारे में जानकारी हासिल की। विद्यार्थियों ने इस दौरे को ज्ञानवर्धक और लाभदायक बताते हुए कहा कि उद्योग में काम करने के तरीकों को व्यावहारिक तौर पर देखने से उनको तकनीकी ज्ञान मिला है। इसके साथ ही उन्हें भविष्य में औद्योगिक क्षेत्र में काम करने के लिए जरुरी जानकारी भी मिली। विभाग के अध्यक्ष गौरव शर्मा और लेक्चरर हरप्रीत सिंह ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन भी दिया। इस दौरे को सफल बनाने में उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के दूसरे दिन जिला स्तर पर तैयारियों का जायजा लिया

चंडीगढ़: आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों की व्यापक समीक्षा...

स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल की छात्राओं ने टेबल टेनिस में रचा इतिहास

ऊना। स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल ऊना की छात्राओं...

Punjab News: कटर से काटे शोरूम के ताले, तोड़ा शटर, 12 फोन चुराकर चोर फरार, देखें वीडियो

लुधियानाः डाबा इलाके में चोरी की घटना सामने आई...

केलांग में रैम्प परियोजना के तहत स्टेकहोल्डर कॉन्क्लेव आयोजित

शिमला: रैम्प (RAMP) परियोजना के अंतर्गत उद्योग विभाग, हिमाचल...

PM Modi की जन्मभूमि गुजरात बनेगी हरियाणा की विकास गाथा की सारथी

चंडीगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मभूमि गुजरात अब हरियाणा...

विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के दूसरे दिन जिला स्तर पर तैयारियों का जायजा लिया

चंडीगढ़: आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों की व्यापक समीक्षा के दूसरे दिन भारत निर्वाचन आयोग के प्रतिनिधिमंडल ने जिला...

स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल की छात्राओं ने टेबल टेनिस में रचा इतिहास

ऊना। स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल ऊना की छात्राओं ने प्रदेश स्तरीय स्कूली टेबल टेनिस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन...

Punjab News: कटर से काटे शोरूम के ताले, तोड़ा शटर, 12 फोन चुराकर चोर फरार, देखें वीडियो

लुधियानाः डाबा इलाके में चोरी की घटना सामने आई है। जहां चोर मोबाइल शोरूम को निशाना बनाते हुए शटर...

केलांग में रैम्प परियोजना के तहत स्टेकहोल्डर कॉन्क्लेव आयोजित

शिमला: रैम्प (RAMP) परियोजना के अंतर्गत उद्योग विभाग, हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा केलांग, जिला लाहौल एवं स्पीति में एक...