जालंधर, ENS: शहर में चोरों का आतंक जारी है। लगातार शहर में चोरी की बढ़ रही वारदातों से लोग परेशान हो रहे है। बेखौफ चोर दिन दहाड़े घरों में घुसकर वारदातों को अंजाम दे रहे है। अवतार में चोरी की घटना सामने आई है, जहां गली नंबर 3 में स्थित घर के अंदर से साईकिल लेकर चोर फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
मिली जानकारी चोर घर का गेट खोलकर अंदर घुसा और सरेआम साईकिल लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने थाना भार्गव कैंप पुलिस को शिकायत दे दी है। वहीं सीसीटीवी फुटेज में चोर का चेहरा साफ देखा जा सकता है। फुटेज में देखा जा सकता है कि चोर पहले घर के पास घूमता है। इस दौरान वह धीरे से घर का गेट खोलता है और घर के अंदर चला जाता है।
जिसके बाद अगली सीसीटीवी फुटेज में चोर घर से साईकिल लेकर बाहर आता है और साईकिल समेत मौके से फरार हो जाता है। वहीं पीड़ित ब्रह्मदेव ने कहा कि घर का गेट खुला हुआ था। इस दौरान चोर इसी का फायदा उठाकर घर में घुसा और साईकिल चुराकर फरार हो गया। पीड़ित ने कहा कि वह कढ़ाई का काम करता है और चोर घर से सुबह 11.30 बजे साईकिल चुराकर फरार हो गया।
