Girl in a jacket
HomePunjabJalandharJalandhar News: सरकारी बसों के कर्मियों ने बस स्टैंड पर प्रशासन के...

Jalandhar News: सरकारी बसों के कर्मियों ने बस स्टैंड पर प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा, दी चेतावनी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: बस स्टैंड पर सरकारी बस के कच्चे कर्मियों ने एक बार फिर से प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिसके चलते आज कर्मियों द्वारा गेट रैली की गई। मामले की जानकारी देते हुए बस कर्मी चानण सिंह ने कहा कि कई बार प्रशासन के समक्ष अपनी मांगों को लेकर वह मुद्दा उठा चुके है। जिसके चलते आज मजबूर होकर उन्हें प्रदर्शन करना पड़ा। उनका कहना हैकि सरकार द्वारा उनकी कई बार मीटिंग हो चुकी है, जहां मांगे मान ली जाती है, लेकिन मांगों को लागू नहीं किया जा रहा।

कर्मियों का कहना है कि पिछले 10 से 15 सालों को कच्चे कर्मियों को पक्का नहीं किया जा रहा है। इसी के चलते आउटसोर्स कर्मियों को कॉन्ट्रैक्ट पर रखे जाने की मांग काफी समय से की जा रही है। वहीं ठेकेदारों विचौलियों को बाहर निकाला जाए, ब्लैकलिस्ट किए कर्मियों को बहाल किया जाए। इस दौरान उन्होेंने कहाकि डारेक्टर स्टेट ट्रांसपोर्ट का 26 तारीख को घेराव किया जाएगा। जिसके बाद 7, 8 और 9 तारीख की हड़ताल रखी गई है। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि यह हड़ताल अनिश्चितकाल के लिए की जाए। इस दौरान बस स्टैंड को बंद रखा जाएगा।

वहीं भूपिंदर सिंह ने कहाकि 27 टीमों की अगुवाई में आज गेट रैली की गई। उनका कहना है कि हकी और जायज मांगों को लेकर काफी समय से प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी के चलते आज गेट रैली की गई। उन्होंने कहा कि सरकार के साथ कई बार मीटिंग हो चुकी है, लेकिन कच्चे कर्मियों को पक्का नहीं किया जा रहा है। एडवोकेट जरनल के साथ भी मीटिंग हुई थी, जहां उनकी मांगों को उन्होंने भी जायज माना था। जिसके बाद फाइल को उच्च अधिकारियों के पास भेज दी गई थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि आने वाले समय में 19, 23 और 3 तारीख को मांगों को लेकर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। जिसमें 3 तारीख को 2 घंटे के लिए बस स्टैंड को बंद रखा जाएगा। जिसके बाद 7,8 और 9 तारीख को हड़ताल का ऐलान किया गया है, अगर फिर भी उनकी मांगों की ओर ध्यान नहीं दिया गया और संघर्ष को और तीखा किया जाएगा।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -