जालंधर: लाडोवाली रोड पर स्थित पेट्रोल पंप में आग लगने की घटना सामने आई है। इस घटना को लेकर कर्मियों मे अफ़रा-तफ़री मंच गई। मिली जानकारी के अनुसार पेट्रोल पंप पर स्थित कमरे में आग लगी थी। पंप कर्मियों द्वारा घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। जिसके पास मौके पर पहुंची दमकल विभाग की तीन गाड़ियों द्वारा आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
View this post on Instagram
मामले की जानकारी देते हुए दमकल विभाग के कर्मी ने बताया कि उन्हें पेट्रोल पंप पर आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद मौके पर रामा मंडी स्टेशन से दो गाड़ियां मौके पर आग पर काबू पाने के लिए पहुंचे और एक गाड़ी जेल रोड पर स्थित फायर स्टेशन से पहुंची।
दमकल विभाग के कर्मी ने बताया कि तारों में पार्किंग होने के कारण शॉर्ट सर्किट हो गया था, जिसके कारण आग लग गई थी। इस घटना में जाने नुकसान होने से बचाव रहा और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।
