Hocky Champion Trophy 2026
JalandharJalandhar News: UK डंकी रूट से भेजने के केस में ट्रेवल एजेंट...

Jalandhar News: UK डंकी रूट से भेजने के केस में ट्रेवल एजेंट को लेकर कोर्ट का आया फैसला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: अवैध तरीके से डंकी रूट के जरिए लोगों को अमेरिका भेजने के बहुचर्चित मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दिल्ली से गिरफ्तार किए गए ट्रेवल एजेंट तरुण खोसला को आज रिमांड खत्म होने पर कोर्ट में पेश किया गया। दरअसल, आरोपी का 7 दिन का पुलिस रिमांड पूरा होने के बाद ईडी टीम द्वारा एजेंट को अदालत में पेश किया गया था। जहां कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद ट्रैवल एजेंट तरुण खोसला को अदालत ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

जिला एवं सेशन जज प्रिया सूद की अदालत में इस मामले की अहम सुनवाई हुई। अदालत में सुनवाई के दौरान ED की तरफ से एडवोकेट अजय पठानिया पैरवी के लिए पेश हुए। इस दौरान जांच एजेंसी (ED) की ओर से आरोपी का रिमांड आगे बढ़ाने की कोई मांग नहीं की गई। एडवोकेट अजय पठानिया ने अदालत को अवगत कराया कि तरुण खोसला से पूछताछ के दौरान मामले से जुड़े कई अहम खुलासे हुए हैं और एजेंसी को जो भी जरूरी जानकारियां और तथ्य चाहिए थे, वे शुरुआती रिमांड के दौरान ही मिल चुके हैं।

गौरतलब है कि डंकी रूट के जरिए भोले-भाले युवाओं को गैरकानूनी तरीके से विदेश भेजने के इस बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए ईडी लगातार कार्रवाई कर रही है। ट्रेवल एजेंट तरुण खोसला की गिरफ्तारी के बाद एजेंसी ने उससे पिछले सात दिनों के दौरान गहन पूछताछ की। इस दौरान अवैध अप्रवासन और हवाला कारोबार से जुड़े कई बड़े सुराग हाथ लगने की बात सामने आ रही है। फिलहाल अदालत के आदेश के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, और इस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

Punjab News: केंद्रिय जेल से नशा और फोन बरामद, 17 कैदियों पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जिले की केंद्रीय जेल विवादों में आ गई।...

हरियाणा सिविल सचिवालय में 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा राष्ट्रीय एकता दिवस

चंडीगढ़: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के...

राष्ट्रीय राजमार्गों पर भीड़ कम करने के लिए हरियाणा बनाएगा रणनीति : Ranbir Gangwa

चंडीगढ़: हरियाणा में राष्ट्रीय राजमार्गों के शहरी हिस्सों की...

Punjab News: 2.293 किलो हेरोइन, 11 पिस्तौल सहित 8 गिरफ्तार, देखें वीडियो

खुलासाः सोशल मीडिया के जरिए होती नशे और हथियारों...

2, 17, 23 और 30 नवंबर को होगी पंचकूला जोन की उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच की कार्यवाही

चंडीगढ़: उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम उपभोक्ताओं को विश्वसनीय,...

Punjab News: केंद्रिय जेल से नशा और फोन बरामद, 17 कैदियों पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जिले की केंद्रीय जेल विवादों में आ गई। दरअसल, एक बार फिर केंद्रीय जेल में से तलाशी करते...

हरियाणा सिविल सचिवालय में 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा राष्ट्रीय एकता दिवस

चंडीगढ़: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में 31 अक्टूबर को हरियाणा सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ में...

राष्ट्रीय राजमार्गों पर भीड़ कम करने के लिए हरियाणा बनाएगा रणनीति : Ranbir Gangwa

चंडीगढ़: हरियाणा में राष्ट्रीय राजमार्गों के शहरी हिस्सों की भीड़ कम कर शहरों को यातायात के दबाव से राहत...

Punjab News: 2.293 किलो हेरोइन, 11 पिस्तौल सहित 8 गिरफ्तार, देखें वीडियो

खुलासाः सोशल मीडिया के जरिए होती नशे और हथियारों की तस्करी अमृतसरः कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध हथियारों और नशा तस्करी...