जालंधर, ENS: अवतार नगर की गली नंबर 7 में डबल मर्डर हो गया। जहां नौजवान ने पत्नी और पिता का बेरहमी से कत्ल कर दिया। मृतकों की पहचान पिता अयोध्या प्रकाश और पत्नी सविता के रूप में हुई है, वहीं दोषी की पहचान हीरा लाल के रूप में हुई है। घटना को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही एडीसीपी राकेश यादव और एसीपी आतिश भाटिया टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
एडीसीपी ने कहाकि जांच के दौरान पता चला कि दो लोगों का मर्डर किया गया। 42 वर्षीय हीरा लाल के 4 बच्चे है। बच्चों के स्कूल जाने के बाद हीरा लाल का पत्नी के साथ विवाद हुआ। जिसके बाद हीरा लाल ने पत्नी और पिता पर घरेलू सामान उठाकर मारा। इस घटना के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में हीरा लाल की पत्नी और पिता शामिल है। वहीं मृतकों के शरीर पर घाव के निशान पाए गए। घटना स्थल से पता चला है कि प्रवासी परिवार है और 30 सालों से वह यहां इलाके में अपने घर पर रह रहे है।
घटना का उस समय पता चला जब बच्चे स्कूल में छुट्टी से लौटे तो घर पर खून से लथपथ माता और दादा को देखा। जिसके बाद बच्चों ने शोर मचाया और हमें घटना की सूचना मिली। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना को अंजाम देने के बाद नौजवान फरार हो गया। पुलिस द्वारा मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं दोषी को गिरफ्तार करने के लिए टीमें तैनात कर दी गई है। पुलिस जांच के अनुसार घटना के दौरान बुजुर्ग माता घर की पहली मंजिल पर मौजूद थी और वह चलने फिरने में परेशान है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आज परिवार में घरेलू कलह हुआ था और नौजवान नशे का आदी था।