जालंधर, ENS: गौं तस्करी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं भोगपुर के पचरंगा रोड़ पर बोलैरो गाड़ी से 4 गाय बरामद की गई। देर रात हिंदू नेता द्वारा कार्रवाई की गई। घटना के दौरान गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना हिंदू नेता द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी को बरामद करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई। वहीं हिंदू नेता सौरव ने कहाकि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि लुधियाना से गाड़ी जालंधर आ रही है। इस दौरान पठानकोट बाईपास के पास खड़े थे।
जिसके बाद गाड़ी चालक ने उन्हें देखकर यू टर्न मार लिया और गलत दिशा में गाड़ी भगाकर ले गया। इस दौरान अल सुबह 4 बजे भोगपुर के पास चलती गाड़ी से छलांग लगाकर 2 व्यक्ति फरार हो गए। जिसके बाद उनके द्वारा गाड़ी से 4 गायों को सकुशल बरामद कर लिया गया। वहीं इंद्रजीत ने कहा कि गौं तस्कर मौके से फरार हो गए। इस दौरान बोलैरो चालक ने कई वाहनों को टक्कर मारकर गाड़ी भगा ली। जिसके बाद चलती गाड़ी से छलांग लगाकर दोनों व्यक्ति मौके से फरार हो गए। इस दौरान गाड़ी से 4 गाय बरामद की गई।
बरामद की गई गायों को गौंशाला में छोड़ा जाएंगा। मामले की जानकारी देते हुए एएसआई रणजीत सिंह ने कहा कि उन्हें भोगपुर थाने से सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे तो देखा गाड़ी बिना नंबरी थी और गाड़ी से 4 गाय बरामद की गई। गाड़ी लुधियाना से आ रही थी और जालंधर से जम्मू जा रही थी। जिसके बाद गाड़ी को कब्जे में लेकर लादड़ा थाने ले जाया जा रहा है। हिंदू नेताओं के बयानों पर गाड़ी चालक के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी। हालांकि कहा यह भी जा रहा है कि बोलैरो गाड़ी को ट्रक का नंबर लगाया हुआ था। बता दें कि गौं तस्करी का यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी कई मामले सामने आ चुके है।
