बेंगलुरु। बेंगलुरु में एक तेज रफ्तार SUV के कबाब की दुकान में घुस जाने से 3 लोग बुरी तरह झुलस गए। टक्कर के कारण वहां अफरा-तफरी मच गई और खाना पकाने में इस्तेमाल हो रहा गर्म तेल तीन लोगों पर गिर गया। यह हादसा 28 अक्टूबर को हुआ, जो CCTV कैमरों में कैद हो गया।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस फुटेज में दिख रहा है कि SUV पहले सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिलों से टकराती है और फिर कबाब सेंटर के अंदर जा घुसती है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी होटल के अंदर जा घुसी, जिससे खाना पकाने के लिए इस्तेमाल हो रहा गर्म तेल वहां मौजूद लोगों पर गिर गया। इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों की पहचान बसवराज, मुनिकृष्णा और मंजेश के रूप में हुई है। तीनों को तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
CCTV में कैद हुई भयानक टक्कर CCTV फुटेज में दिख रहा है कि SUV तेज रफ्तार में सड़क पर आ रही है, पहले खड़ी मोटरसाइकिलों से टकराती है और फिर कबाब की दुकान में जा घुसती है। इस टक्कर से दुकान में अफरा-तफरी मच गई, उबलता हुआ तेल लोगों पर गिर गया और तीन लोग बुरी तरह झुलस गए। बन्नेरघट्टा पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।
