Hocky Champion Trophy 2026
JalandharJalandhar News: 2 युवकों को घेरकर की फायरिंग, बाइक छीनकर हमलावर फरार,...

Jalandhar News: 2 युवकों को घेरकर की फायरिंग, बाइक छीनकर हमलावर फरार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: शाहकोट के नजदीक गांव रामे में गोलियां चलने की घटना सामने आई है। जहां पुरानी रंजिश के चलते कुछ हमलावरों ने 2 युवकों को घेरकर उन पर फायरिंग कर दी। इस घटना के दौरान दोनों युवकों ने भागकर अपनी जान बचाई। इसी बीच हमलावर युवकों का मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर 7आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित बलराज सिंह पुत्र बगीचा सिंह निवासी गांव रामे ने पुलिस को बताया कि करीब तीन साल पहले गांव के जसवंत सिंह पुत्र अजीत सिंह के साथ उसका विवाद हुआ था। बाद में दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया था।

बलराज के अनुसार, सोमवार रात वह ट्रैक्टर पर खेतों से लौट रहा था, तभी जसवंत सिंह और उसके साथियों ने उसे रास्ते में घेर लिया। मौके पर ग्रामीणों के पहुंचने से मामला शांत हो गया। इसके बाद पंचायत ने बुधवार सुबह दोनों पक्षों के बीच समझौता करवाने का समय तय किया था। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे बलराज अपने दोस्त कुलदीप सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर खेतों की ओर जा रहा था। गांव की फिरनी पर जसवंत सिंह छह अन्य साथियों के साथ 3 मोटरसाइकिलों पर पहुंचा।

आरोप है कि हमलावरों ने दोनों को घेरकर जान से मारने की नीयत से कई राउंड फायर किए और उनका मोटरसाइकिल छीनकर फरार हो गए। घटना की सूचना 112 हेल्पलाइन पर दी गई। शाहकोट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और एक खाली खोल बरामद किया। जांच अधिकारी एएसआई परजिंदर कौर ने बताया कि जसवंत सिंह और 6 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

Punjab News: घर से गहने और नगदी चोरी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

फिरोजपुरः घर से सोने के आभूषण और अन्य कीमती...

ट्रेन के गुजरने के 45 मिन्ट बाद हुआ विस्फोट, साजिश नाकाम

श्रीगंगानगर। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में, भारत-पाकिस्तान सीमा के...

Punjab News: MLA के आवास पर ED की Raid, विरोध में कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे , देखें वीडियो

मोगाः जिले में आप पार्टी की विधायक अमनदीप कौर...

Punjab News: घर से गहने और नगदी चोरी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

फिरोजपुरः घर से सोने के आभूषण और अन्य कीमती सामान चोरी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन...

Punjab News: गरमाया राजनीतिक माहौल, आज राहुल गांधी करेंगे चुनाव कैंपेन लॉन्च, देखें वीडियो

आरोपी अश्विनी कुमार के दुकान के मलबे से सबूत इकट्ठे कर रहा प्रशासन संगरूरः कांग्रेस के सीनियर नेता व सासंद...

पंजाब मूल की 20 वर्षीय युवती ने रचा इतिहास, बनीं अब तक की सबसे युवा पार्षद

सरींः कनाडा के सरी में पंजाब मूल की अब तक की सबसे युवा पार्षद सुहाना गिल बनीं। जानकारी के...

ट्रेन के गुजरने के 45 मिन्ट बाद हुआ विस्फोट, साजिश नाकाम

श्रीगंगानगर। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में, भारत-पाकिस्तान सीमा के पास एक विस्फोट से रेलवे ट्रैक को नुकसान पहुंचा है।...