आरोपी अश्विनी कुमार के दुकान के मलबे से सबूत इकट्ठे कर रहा प्रशासन
संगरूरः कांग्रेस के सीनियर नेता व सासंद राहुल गांधी आज संगरूर में इंसाफ रैली के जरिये चुनावी बिगुल फूंकेंगे। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे रैली को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान के गृह जिले में रैली आयोजित कर कांग्रेस मजबूत गढ़ में चुनौती देने की तैयारी में है। राहुल गांधी सुबह करीब 11 बजे रैली में पहुंच सकते हैं।
बताया जा रहा है कि इस रैली में पार्टी ने एक लाख से अधिक लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा है। संगरूर सीएम भगवंत मान का गृह जिला है और पंजाब के मालवा क्षेत्र में आता है। पंजाब की 117 विधानसभा सीटों में से 69 सीटें इसी क्षेत्र में आती हैं। इसी वजह से कांग्रेस यहां राहुल की रैली करा रही है। ऐसे में कांग्रेस ने सभी 117 हलकों के नेताओं को भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी सौंपी है।
प्रत्येक हलके से कम से कम एक हजार लोगों को लाने का लक्ष्य रखा गया है। रैली स्थल फगुवाला में करीब 10 एकड़ जमीन और पार्किंग के लिए 30 एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। रैली के बाद वह नशा विरोधी एक्टिविस्ट परविंदर झोटा के परिवार से मिलेंगे। नशा बिक्री का विरोध करने पर एक केमिस्ट ने झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी है। हालांकि झोटा के पिता ने मिलने से इनकार किया है।
वहीं मानसा में सीबीआई की टीम अश्विनी कुमार के दुकान के मलवे को उठाकर उसमें से सबूत इकट्ठे कर रही है। इस पूरे मलबे को उठाया जा रहा है, जिसमें अलग-अलग विभागों की टीम में घटनास्थल पर खड़ी हैं। पता चला है कि अभी तक पंजाब पुलिस और सीबीआई को अश्विनी कुमार ने जो पहली गोली चलाई थी उसका सबूत नहीं मिला, जिसके चलते अब पूरे मलबे को जेसीबी की मदद से उठाया जा रहा है। गुटबाजी से जूझ रही कांग्रेस के लिए राहुल गांधी का यह दौरा विधानसभा चुनाव की तैयारियों से ठीक पहले बूस्टर डोज के तौर पर देखा जा रहा है।
