फिरोजपुरः घर से सोने के आभूषण और अन्य कीमती सामान चोरी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन आरोपियों को चोरी के आभूषण और सोने के आभूषण और अन्य कीमती सामान के साथ गिरफ्तार किया है। फिरोजपुरः जिले में चोरी की वारदातों का सिलसिला लगातार जारी है। जिससे आम लोग काफी परेशान हैं। इसी बीच पिछले शुक्रवार को गांव गिल में चोरों ने दिनदहाड़े एक घर को निशाना बनाया।
चोर घर की अलमारी से चांदी-सोने के गहने और अन्य कीमती सामान चुराकर फरार हो गए। पीड़ित परिवार की ओर से घटना को लेकर पुलिस को शिकायत दी गई। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोर गिरोह के 3 संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। घटना की शिकायत पुलिस को मिलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में सोने, चांदी के आभूषण और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। मामले की जानकारी देते हुए एएसआई अयूब मसीह ने बताया कि पुलिस ने मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद उनसे पूछताछ की जा रही है कि इस गिरोह में और कितने सदस्य शामिल हैं और उन्होंने और कौन-कौन सी घटनाओं को अंजाम दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पहले से ही कई मामले दर्ज हैं और पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
