सोनिया गांधी की किताब को लेकर किए खुलासे
जालंधर, ENS: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में एक प्रोग्राम में दिए गए बयान को लेकर राजनीति गरमा गई है। इस मामले को लेकर जहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नबीन ने राहुल गांधी पर जमकर निशाने साधे, वहीं तरुण चुघ ने कहा कि उन्हें लगता है कि राहुल गांधी मानसिक संतुलन खो चुके है। इस दौरान उन्होंने सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग : अ जर्नी ऑफ लव’ को लेकर खुलासे किए।
तरुण चुघ ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि माना देश की जनता बार-बार वोट की चोट से कांग्रेस को सजा दे रही है। लेकिन विदेशों में जाकर भारत को बदनाम करना गलत है। उन्होंने कहा कि कभी राहुल गांधी ऑपरेशन सिंदूर के समय पाकिस्तान के पीआरओ की भूमिका अदा करते है, यह सब नहीं चलेंगा और आपके पाप लगातार भारी हो रहे है। चुघ ने कहा कि उन्हें लगता है कि वह मानसिक संतुलन खो चुके है।
उन्होंने सोनिया गांधी से अपील करते हुए कहा कि आपकी मनोहर कहानियों की किताबें काफी बिकी। उन्होंने कहा कि किताब पंजाब के कड़वे सच से काफी दूर है। चुघ ने कहाकि 1984 में 52 शहरों को जब शमशान बनाया जा रहा है, उसके बारे में एक शब्द भी नहीं कहा गया। सोनिया गांधी से कहा कि भोपाल गैस कांड में 30 हजार से ज्यादा लोग मारे गए, उसके अपराधी को कांग्रेस ने भगा दिया, उसके बारे में एक शब्द नहीं कहा गया। सोनिया गांधी से कहा कि वह राहुल गांधी को किसी चिकित्सालय में दिखाया जाए, यह दूसरी स्टेज उन्हें लग रही है।

