जालंधर, ENS: आम आदमी पार्टी के मेयर विनीत धीर और विधानसभा टिकट प्रत्याशी विनीत धीर ने आज अपने ऑफिस में कांग्रेस के मौजूदा उपाध्यक्ष माइक खोसला, उद्योगपति और भाजपा युवा मोर्चा के मुख्य प्रवक्ता प्रशांत गंभीर और पंजाब पुलिस में डीएसपी के तौर पर बेदाग रिकॉर्ड रखने वाले सुरिंदर पाल धोगड़ी को पार्टी में शामिल करवाया। मेयर विनीत धीर ने कहाकि इसी के साथ आम आदमी पार्टी ने उत्तरी निर्वाचन क्षेत्र में अपनी स्थिति और मजबूत हो गई है।
विनीत धीर ने अपने मुख्य कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की और पार्टी में शामिल होने वाले इन नए सदस्यों का स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस नेता ने कहा कि मैं पिछले 40 साल से कांग्रेसी हूं, लेकिन अब पार्टी में बहुत कुछ चेंज हुआ, जिसकी वजह से पार्टी को छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए है। उन्होंने कहा कि मेयर ने 2 साल में जालंधर को बदलकर रख दिया है। नार्थ वार्ड में सब मेयर के साथ है।
उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि आप लोग मेयर विनीत धीर को वोट डाले ताकि नार्थ एरिया में विकास की रफ्तार तेज हो सके। इस दौरान पार्टी में शामिल होने पर पार्टी के नारे भी लगाए गए। कांग्रेस से आम आदमी पार्टी में शामिल हुए नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ बीते दिन बैठक की थी, जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हमारी समस्या को सुना और उसका उचित समाधान करवाने का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में एक बार फिर आम आमदी पार्टी की सरकार बनने जा रही है।
