पंचकूलाः सेक्टर 6 सिविल अस्पताल में 35 वर्षीय आशीष कुमार की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने कड़ा एक्शन लेते हुए लापरवाही मामले में 5 नर्स और एक फोर्थ क्लास कर्मी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। इस मामले को लेकर आज नर्सिंग स्टाफ के द्वारा 9:00 बजे से लेकर 11:00 तक 2 घंटे की हड़ताल की गई यह मामला हार्ट अटैक से पीड़ित मरीज की मौत से जुड़ा मामला है। इस मामले में नर्सिंग ऑफिसर पर हुई कार्रवाई के बाद अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ में नाराजगी देखने को मिल रही है। इस विरोध में आज नर्सिंग स्टाफ के द्वारा 2 घंटे की हड़ताल की गई।
इस हड़ताल में फोर्थ क्लास सिक्योरिटी गार्ड भी शामिल रहे। इस हड़ताल के चलते नर्सिंग स्टाफ फोर्थ क्लास और सिक्योरिटी गार्ड इमरजेंसी और अन्य वार्डों में 2 घंटे का काम छोड़ हड़ताल पर रहे। नर्सिंग स्टाफ के अध्यक्ष विनीत बांगड़ ने बताया कि एक हार्ट अटैक का मरीज आया, जो इलाज के लिए तड़पता रहा और मरीज की मौत हो जाती है। उन्होंने कहा कि हम यह दुर्भाग्य मानते हैं कि मरीज हमारे अस्पताल आया और उसे उपचार नहीं मिल पाया। इस सब में हमारी कोई गलती नहीं है। अगर हमारे पास कोई मरीज आता है, अगर उसका कार्ड भी ना बना हो तो तब भी हम इलाज देते हैं।
लेकिन मरीज को 601 नंबर में भेज दिया जाता है और हमारे ऊपर गाज गिरा दी गई। हमारी 5 नर्सिंग स्टाफ सस्पेंड कर दी गई और एक क्लास 4 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि हार्ट पेशेंट के लिए प्रोटोकॉल भी गलत है। समय पर उसे उपचार मिलना चाहिए और इसमें नर्सिंग स्टाफ का कोई गलती नहीं है। उन्होंने कहा कि अभी हमारी 2 घंटे की हड़ताल है और कल भी या जारी रहेगी और परसों से लगातार स्ट्राइक रहेगी और यह संदेश पूरे हरियाणा में जाएगा और पूरे हरियाणा में हड़ताल की जाएगी।
