JalandharJalandhar News: समरसता संकल्प यात्रा को BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Jalandhar News: समरसता संकल्प यात्रा को BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दी हरी झंडी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज डेरा सचखंड बल्लां में नतमस्तक हुए और संत निरंजन दास से मुलाकात की। इसके बाद भाजपा अध्यक्ष ने गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा की 16 दिवसीय ‘समरसता संकल्प यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा 18 नवंबर से शुरू होकर 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से गुजरेगी। कुल 2,402 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद यात्रा 3 दिसंबर को काशी में संपन्न होगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि गुरु रविदास जी ने ऐसे राज की कल्पना की थी, जहां सभी खुश रहें और कोई भूखा न रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम आवास, गरीब कल्याण अन्न योजना और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं के जरिए समाज के हर वर्ग तक लाभ पहुंचाने का प्रयास किया है।

उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना जरूरी है। समरसता संकल्प यात्रा के जरिए विकसित पंजाब बनाने का संकल्प दोहराया जा रहा है, ताकि विकसित भारत का लक्ष्य मजबूत हो सके। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने राहुल गांधी के अमेरिका दौरे पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि राहुल विदेश में जाकर भारत की छवि खराब करते हैं। वो भारत की इकोनॉमी को डिजास्टर बताते हैं, लेकिन भारत नहीं राहुल गांधी की मानसिकता डिजास्टर है। बता दें कि राहुल गांधी ने मंगलवार को अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में एक प्रोग्राम के दौरान कहा था कि भारत ‘आर्थिक आपदा’ या तबाही के कगार पर खड़ा है।

नितिन नबीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेशों में भारत के लिए निवेश के अवसर तलाश रहे हैं और देश का सम्मान बढ़ा रहे हैं। वहीं, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी विदेशों में जाकर भारत की छवि और लोकतंत्र पर सवाल उठाते हैं। उन्होंने राहुल गांधी के कोलंबिया यूनिवर्सिटी में दिए बयान पर भी निशाना साधा, जिसमें उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था को डिजास्टर बताया था। नितिन नबीन ने कहा कि दुनिया के कई देश भारत को आर्थिक शक्ति के रूप में देख रहे हैं, लेकिन राहुल गांधी को देश की अर्थव्यवस्था में तबाही नजर आती है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल को ऐसा इसलिए दिखता है, क्योंकि उनके परिवार और पार्टी का विकास नहीं हो रहा, जबकि देश के 140 करोड़ लोगों का विकास हो रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

35 वर्षीय नौजवान की मौत मामले में 5 नर्सों सहित 6 सस्पेंड, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर 6 सिविल अस्पताल में 35 वर्षीय आशीष...

Nawazuddin Siddiqui पर गुस्सा हुई एक्ट्रेस Dia Mirza, बोली – ‘बात करने की तमीज नहीं है’

मनोरंजन: बॉलीवुड एक्टर्स ने दीया मिर्जा इन दिनों लाइमलाइट...

Punjab News: ‘जागत जोत संशोधन एक्ट’ को लेकर बैठक में शामिल हुए कमेटी मेंबर

अमृतसरः जिले में ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब...

35 वर्षीय नौजवान की मौत मामले में 5 नर्सों सहित 6 सस्पेंड, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर 6 सिविल अस्पताल में 35 वर्षीय आशीष कुमार की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने कड़ा...

Nawazuddin Siddiqui पर गुस्सा हुई एक्ट्रेस Dia Mirza, बोली – ‘बात करने की तमीज नहीं है’

मनोरंजन: बॉलीवुड एक्टर्स ने दीया मिर्जा इन दिनों लाइमलाइट में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने अभी हाल ही में...

Punjab News: संशोधन एक्ट को लेकर बाबा हरनाम सिंह का बयान, सरकार को सौंपा जाएगा ड्राफ्ट, देखें वीडियो

अमृतसरः श्री गुरु ग्रंथ साहिब (संशोधन) एक्ट 2026’ में किए गए संशोधनों को लेकर श्री अकाल तख्त साहिब और...

Punjab News: ‘जागत जोत संशोधन एक्ट’ को लेकर बैठक में शामिल हुए कमेटी मेंबर

अमृतसरः जिले में ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट 2026’ को लेकर पंजाब सरकार द्वारा गठित...