जालंधर, ENS: त्यौहारी सीजन शुरू होते ही मिलावटी का खेल शुरू हो गया। वहीं जमशेर में डेयरियों को लेकर मामला गरमाने लग गया है। दरअसल, बीते दिन दूध विक्रेता की एक वीडियो सामने आई थी। जिसमें स्टिंग ऑपरेशन के दौरान दूध विक्रेता ने माना था कि वह 28 किलों के एक कैन में 12 किलों पानी मिक्स करता है। वहीं आज एक ओर स्टिंग ऑपरेशन सामने आया है। जिसमें डेयरी पर दूध में मिलावट का मामला सामने आया है। वीडियों में सुना जा सकता हैकि व्यक्ति डेयरी के कर्मियों से दूध में पानी मिलाने की बात करता है, तभी कर्मी उसे वीडियो बनाने के लिए पूछने लग जाता है।
जिसके बाद व्यक्ति ने दिखाया कि दूध के कैन में पानी डाला जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो राधे श्याम डेयरी का है। हालांकि एनकाउंटर न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। बीते दिन देव डेयरी के संचालक मनप्रीत मंगू ने डेयरी के कर्मचारियों को दूध में पानी मिलाते हुए रंगे हाथों पकड़ने का दावा किया था। वीडियो सामने आने के बाद मनप्रीत मंगू ने मिलावटखोरों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि आम जनता तक शुद्ध और पौष्टिक दूध पहुंचाना डेयरी संचालकों की नैतिक जिम्मेदारी है।
यदि कोई व्यक्ति लालच में आकर दूध में मिलावट करता है और लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करता है, तो यह सरासर गलत है और ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ा संज्ञान लिया जाना चाहिए। इससे पहले बस्ती पीर दाद रोड पर किए गए एक स्टिंग ऑपरेशन का वीडियो चर्चा में आया था। इसमें एक दूध सप्लायर द्वारा 28 किलो भैंस के दूध में 18 किलो तक पानी मिलाने की बात स्वीकार करने का दावा किया गया था। स्टिंग के दौरान जब सप्लायर से दूध की कीमत और मिलावट पर सवाल पूछे गए, तो उसने बताया कि वह डेयरी से शुद्ध दूध खरीदने के बाद उसमें भारी मात्रा में पानी मिलाता है और फिर उसे घरों में सप्लाई करता है।