JalandharJalandhar News: अवैध हथियार, हेरोइन और ड्रग मनी सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें...

Jalandhar News: अवैध हथियार, हेरोइन और ड्रग मनी सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने दो अवैध पिस्तौल और 60 ग्राम हेरोइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजा निवासी वेहरा सोहल खान सुदामा विहार जालंधर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थाना 7 के प्रभारी इंस्पेक्टर रविंदर कुमार की टीम के एएसआई सतिंदर कुमार पुलिस पार्टी के साथ जमशेर रोड इलाके में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच तथा गश्त कर रहे थे। इसी दौरान जमशेर रोड की तरफ से पैदल आ रहा एक युवक पुलिस टीम को देखकर घबरा गया और भागने लगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

पुलिस ने पीछा कर उसे घेराबंदी कर काबू कर उसकी तलाशी ली तो तलाशी के दौरान उसके पास से 60 ग्राम हेरोइन, 2,500 रुपये की ड्रग मनी और .315 बोर का देसी पिस्तौल बरामद किया गया। पुलिस जांच में बाद में एक अन्य .32 बोर का देसी पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस बरामद होने की जानकारी सामने आई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर-7 में FIR नंबर 198 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर नशा और हथियारों की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: 14.965 किलो हेरोइन सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

फिरोजपुरः सीमा पार और अंतर-जिला नशीले पदार्थों की तस्करी...

दुनिया के सबसे खराब AQI लिस्ट में शामिल हुआ Lahore, दिल्ली को भी छोड़ा पीछे

नई दिल्ली: पाकिस्तान का लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित...

Jalandhar News: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, स्टेडियम पहुंची Malaysia टीम, खिलाड़ियों का हुआ स्वागत, देखें वीडियो

जालंधरः एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी चैंपियनशिप 2026 के लिए...

Punjab News: इन इलाकों में पुलिस की छापेमारी, 50 काबू, 18 मामले दर्ज, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले में नशे के खिलाफ चलाए गए 'ऑपरेशन...

Punjab News: 14.965 किलो हेरोइन सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

फिरोजपुरः सीमा पार और अंतर-जिला नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए फिरोजपुर रेंज की एंटी-नारकोटिक्स टास्क...

दुनिया के सबसे खराब AQI लिस्ट में शामिल हुआ Lahore, दिल्ली को भी छोड़ा पीछे

नई दिल्ली: पाकिस्तान का लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बन चुका है। लाहौर का एक्यूआई 410 तक पहुंच...

Jalandhar News: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, स्टेडियम पहुंची Malaysia टीम, खिलाड़ियों का हुआ स्वागत, देखें वीडियो

जालंधरः एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी चैंपियनशिप 2026 के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। चैंपियनशिप 27 अक्टूबर से जालंधर...

Punjab News: इन इलाकों में पुलिस की छापेमारी, 50 काबू, 18 मामले दर्ज, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले में नशे के खिलाफ चलाए गए 'ऑपरेशन ' के तहत आज पुलिस द्वारा 8 'हॉटस्पॉट' जगहों पर...