Himachal Govt
JalandharJalandhar News: Highway पर हुआ हादसा, डिवाइडर से टकराकर पलटा ट्रक

Jalandhar News: Highway पर हुआ हादसा, डिवाइडर से टकराकर पलटा ट्रक

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: जालंधर-होशियारपुर रोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया। ट्रक (नंबर: PB 08 DG 9031) रविवार रात हाईवे से गुजर रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही गाड़ियों की रोशनी ड्राइवर की आंखों पर पड़ी। आंखें चौंधिया जाने के कारण ड्राइवर को सामने बना डिवाइडर दिखाई नहीं दिया और गाड़ी सीधे उसपर चढ़कर पलट गई। हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा और अंदरूनी मशीनरी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

प्राथमिक जांच में दुर्घटना का कारण सामने से आ रहे वाहन की तेज लाइट ड्राइवर की आंखों में पड़ना बताया जा रहा है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह पिचक गया। ट्रक की कमानियां टूट गईं। उसका इंजन और अन्य मशीनरी का सामान टूट-फूटकर सड़क पर बिखर गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि ट्रक में पोल्ट्री से जुड़ा कुछ हल्का-फुल्का सामान ही लदा हुआ था, जिससे किसी बड़े माल-महान का नुकसान होने से बचाव हो गया।

हादसे में ट्रक ड्राइवर को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। घायल ड्राइवर को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, ड्राइवर की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस इंचार्ज अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि हाईवे पर एक ट्रक डिवाइडर पर पलट गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और ट्रक के मालिकों तथा परिजनों को सूचित कर दिया है। हाईवे पर बिखरे सामान और पलटे ट्रक को हटाकर यातायात बहाल करने की कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: YouTuber Mani Shoker सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, विदेशी हथियार बरामद, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: कमिश्नरेट पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिबंधित...

Punjab News: डेयरी यूनियन ने किया 5 रुपए दूध बढ़ाने का ऐलान

मलेरकोटलाः डेयरी यूनियन द्वारा दूध के दामों में बढ़ौतरी...

Punjab News: खड़ी Food Van में आग लगने के बाद धमाका

लुधियानाः समराला बाईपास और हरिओ रोड के पास खड़ी...

Punjab News: डोगरा वॉर मेमोरियल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, देखें वीडियो

अमृतसरः डोगरा ब्रिगेड ने अमृतसर के खासा में डोगरा...

कपड़ा फैक्टरी में लगी भीषण आग, 8 लोगों की मौत

बीजिंग: चीन के दक्षिणी ग्वांगडोंग प्रांत के फोशान शहर...

Jalandhar News: YouTuber Mani Shoker सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, विदेशी हथियार बरामद, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: कमिश्नरेट पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिबंधित हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते...

Punjab News: डेयरी यूनियन ने किया 5 रुपए दूध बढ़ाने का ऐलान

मलेरकोटलाः डेयरी यूनियन द्वारा दूध के दामों में बढ़ौतरी कर दी है। दरअसल, असलम अछू प्रधान की मौजूदगी में...

Punjab News: खड़ी Food Van में आग लगने के बाद धमाका

लुधियानाः समराला बाईपास और हरिओ रोड के पास खड़ी फूड वैन में आग लगने के बाद वैन में गैस...

Punjab News: डोगरा वॉर मेमोरियल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, देखें वीडियो

अमृतसरः डोगरा ब्रिगेड ने अमृतसर के खासा में डोगरा वॉर मेमोरियल पर 1965 की लड़ाई में देश के लिए...