जालंधर: महानगर के प्रतिष्ठित जिमखाना क्लब के आगामी चुनाव के मद्देनजर अचीवर्स ग्रुप ने बिगुल बजा दिया है। जिसको लेकर अचीवर्स ग्रुप ने टीम की घोषणा कर दी है। ग्रुप की ओर से चार प्रमुख पदों के उम्मीदवारों के नाम पहले ही घोषित किए जा चुके थे, अब 10 सदस्यीय कार्यकारिणी टीम का चयन कर चुनावी मैदान में उतार दिया है।
जूनियर उपाध्यक्ष पद के लिए धीरज सेठ, सचिव पद के लिए अमित कुकरेजा, संयुक्त सचिव पद के लिए हरप्रीत सिंह (गोल्डी) तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए सौरभ खुल्लर को उम्मीदवार बनाया गया है।

इसके साथ ही अचीवर्स ग्रुप की 10 सदस्यीय कार्यकारिणी टीम में विपिन झांझी, नितिन बहल, मोहिंदर सिंह, शालिनी कालरा, शलीन जोशी, राजीव बंसल, अतुल तलवार, विनी धवन, एमबी बाली और जुबिन शांगरी को शामिल किया गया है।
चार प्रमुख पदों के उम्मीदवारों और 10 सदस्यीय कार्यकारिणी टीम की घोषणा के साथ अचीवर्स ग्रुप ने कमर कस ली है। पूरी टीम की घोषणा ग्रुप की संगठित चुनावी तैयारी और स्पष्ट नेतृत्व संरचना को दर्शाती है।