चंडीगढ़: हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने 2026 एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष कबड्डी टीम के साथ स्वर्ण पदक जीतने वाले सोनीपत के सिसाना गांव निवासी जयदीप दहिया का गांव पहुंचने पर स्वागत एवं अभिनंदन किया। भारतीय टीम ने एशियन गेम्स के कबड्डी फाइनल में ईरान को 40-34 से हराकर स्वर्ण पदक जीता है।
मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि जयदीप दहिया की यह उपलब्धि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की मिट्टी ने देश को अनेक प्रतिभाशाली खिलाड़ी दिए हैं और जयदीप ने अपनी मेहनत, अनुशासन एवं प्रतिभा के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है।
बड़ौली ने जयदीप दहिया को भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि जयदीप की उपलब्धि पर सिसाना गांव, सोनीपत और पूरे हरियाणा को गर्व है।
