कानपुरः नौबस्ता के हंसपुरम में पानी के विवाद हो गया। जहां जेठ-जेठानी द्वारा दंपती से मारपीट की गई। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि डंडो से हमला किया जा रहा है। घटना को लेकर पीड़ित परिवार द्वारा पुलिस को शिकायत दे दी गई है। वहीं पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दोषी जेठ-जेठानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि दोषी दंपती को लाठी-डंडे से पीटते दिखाई दे रहे हैं। रमन विहार निवासी किशन गुप्ता की पत्नी भावना ने बताया कि रात को बर्तन धोने के पानी और बाथरूम जाने को लेकर उन्होंने जेठ विपिन से बात की थी। आरोप है कि इसके बाद विपिन और उसकी पत्नी सपना गालीगलौज करने लगे। विरोध पर दोनों ने किशन के साथ लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी।
वह पति को बचाने पहुंची तो दोषियों ने उसके बाल पकड़कर मारपीट की और घर के बाहर तक घसीटकर ले गए। मारपीट में दंपती को चोटें आईं। आरोप है कि जेठ-जेठानी ने जान से मारने की धमकी देते हुए मकान खाली करने का दबाव भी बनाया। नौबस्ता थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि दोषियों के खिलाफ पहले से घरेलू हिंसा का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। ऐसे में पीड़ित परिवार के बयानों मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच करके बनती कार्रवाई की जाएगी।
