.
Punjabराहत की खबर... बैंकों की 3 दिन की हड़ताल टली, IBA के...

राहत की खबर… बैंकों की 3 दिन की हड़ताल टली, IBA के आश्वासन के बाद टली देशव्यापी स्ट्राइक

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः बैंक यूनियनों ने रविवार को अपनी तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल टाल दी। यह फैसला इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) से उनकी मांगों पर मिले आश्वासन के बाद लिया गया, जिनमें हफ्ते में पांच दिन काम करने की मांग भी शामिल है।

सोमवार से शुरू होने वाली हड़ताल का आह्वान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने किया था। ये हड़ताल बैंकों की छमाही क्लोजिंग (हिसाब-किताब बंद करने) के समय हो रही थी। हड़ताल टलने की वजह से सोमवार को बैंक खुले रहेंगे।

UFBU ने कहा कि बाकी बचे शनिवारों को छुट्टी घोषित करने के मुद्दे पर विचार-विमर्श के लिए IBA और UFBU की एक उच्च-स्तरीय समिति तुरंत बनाई जाएगी। यह समिति सभी संभावित विकल्पों पर गौर करेगी, सभी संबंधित पक्षों (स्टेकहोल्डर्स) से चर्चा करेगी और ऐसा समाधान निकालेगी जो सभी पक्षों और सबसे जरूरी, ग्राहकों को मंजूर हो।

बयान में कहा है कि स्केल IV और उससे ऊपर के अधिकारियों के लिए PLI स्कीम के संबंध में यूनियनों/एसोसिएशनों की आपत्तियों को दूर करने के लिए स्कीम में बदलाव का प्रस्ताव सरकार को भेजने के लिए IBA के साथ बातचीत शुरू की जा सकती है।

इसमें कहा है कि 8 मार्च, 2024 की बैठक के मिनट्स (कार्यवृत्त) में दर्ज बाकी मुद्दों पर भी जल्द समाधान के लिए दोनों पक्षों के बीच चर्चा की जाएगी। UFBU ने आगे कहा कि इन बातों को ध्यान में रखते यह सहमति बनी कि प्रस्तावित आंदोलन और हड़ताल को टाल दिया जाए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: कांग्रेस नेताओं ने श्री दरबार साहिब में टेका माथा, सरबत के भलाई की अरदास, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाब कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता, अमृतसर और...

Punjab News: 2 मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में 2 की मौत

फरीदकोटः जिले में जैतो के गांव सेढ़ा सिंह वाला...

Punjab News: 2 घरों पर 2 दर्जन भर लोगों ने चलाई गोलियां

कपूरथलाः जिले के नजदीकी गांव धालीवाल दोना में देर...

LPU बवाल के बाद SSP ने पुलिस अधिकारियों को जारी किए आदेश, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में छात्रा से...

Punjab News: कांग्रेस नेताओं ने श्री दरबार साहिब में टेका माथा, सरबत के भलाई की अरदास, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाब कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता, अमृतसर और तरनतारन के कांग्रेस नेताओं के साथ सचखंड श्री दरबार साहिब...

Punjab News: 2 मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में 2 की मौत

फरीदकोटः जिले में जैतो के गांव सेढ़ा सिंह वाला के पास देर रात 2 मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो...

Punjab News: 2 घरों पर 2 दर्जन भर लोगों ने चलाई गोलियां

कपूरथलाः जिले के नजदीकी गांव धालीवाल दोना में देर रात करीब 12 से 1 बजे भारी दहशत फैल गई,...

LPU बवाल के बाद SSP ने पुलिस अधिकारियों को जारी किए आदेश, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में छात्रा से दुष्कर्म के आरोपों को लेकर स्टूडेंट के प्रदर्शन को लेकर...