AdvertisementPunjab Government
Unaईसपुर शिव मंदिर परिसर में योग शिविर का आयोजन

ईसपुर शिव मंदिर परिसर में योग शिविर का आयोजन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: शिक्षा सुधार समिति के शिक्षकों एवं समिति के सदस्यों के शारीरिक, मानसिक एवं भावात्मक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से गांव ईसपुर स्थित शिव मंदिर नौन के परिसर में योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समिति के सरंक्षक एवं एन. आर. आई.ओ. पी. डोगरा ने शिरकत की। इस अवसर पर अतिथियों एवं आयोजकों की ओर से प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान योग निरीक्षक अमित शर्मा ने सभी उपस्थित लोगों को योग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा विभिन्न योगासन करवाए। उन्होंने कहा कि योग को केवल कार्यक्रम तक सीमित न रखकर इसे अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। योग नियमित रूप से करने से शरीर के साथ-साथ मन को भी स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर सुरेश चंदेल ने नशा मुक्ति विषय पर अपने विचार रखते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग देने का आह्वान किया। उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से नशे के खिलाफ प्रतिज्ञा भी ली। वहीं विजय डोगरा ने बच्चों की शिक्षा को लेकर अपने विचार रखे और कहा कि बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए शिक्षा के साथ संस्कार और अनुशासन भी जरूरी हैं। धैर्य डोगरा ने समिति की ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

समिति के संस्थापक ओ.पी. डोगरा ने अपने विचार रखते हुए समिति की गतिविधियों एवं सामाजिक कार्यों की जानकारी दी तथा सभी से मिल-जुलकर समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। समिति के अध्यक्ष चित विलास पाठक व सचिव सुच्चा सिंह कंग ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। पदाधिकारियों ने समिति द्वारा समय -समय पर करवाई जा रही अहम गतिविधियों के बारे में जानकारी सभी के साथ सांझा की। उन्होने बताया कि शिक्षा सुधार समिति सर्वागीन विकास की ओर अपने कदम आगे बढ़ा रही है। जिसमे सभी समाजसेवियो का महत्वपूर्ण योगदान मिल रहा है। जिसके लिए वह सभी का धन्यवाद करते है। इस अवसर पर तारा चंद, कुशल ज्योति, आशीष, वंदना, परमजोत सुमन, बलवीर, इकबाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: Social Media Influencer Mad Sandhu हत्या मामले में DCP का आया बयान, देखें वीडियो

अमृतसरः सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मेड संधू...

इम्युनेटिक लाइफ़साइंस प्राइवेट लिमिटेड में भरे जाएँगे विभिन्न पद, इंटरव्यू 7 को

ऊना,सुशील पंडित: इम्यूनैटिक लाइफसाइंसेज प्राइवेट लिमिटेड, गांव गोंदपुर जयचंद...

किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदेगी पंजाब सरकार : Lal Chand Kataruchak

चंडीगढ़/तरनतारन: पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले...

बंगाणा महाविद्यालय की महिला वॉलीबॉल टीम अंतर महाविद्यालय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए रवाना

ऊना,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा की...

IIIT ऊना ने मनाया इंस्टीट्यूट डे, मेराकी 2K26 के समापन पर सम्मानित हुईं प्रतिभाएं

ऊना,सुशील पंडित: भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) ऊना में...

Punjab News: Social Media Influencer Mad Sandhu हत्या मामले में DCP का आया बयान, देखें वीडियो

अमृतसरः सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मेड संधू पर शनिवार को लोहारका रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने...

इम्युनेटिक लाइफ़साइंस प्राइवेट लिमिटेड में भरे जाएँगे विभिन्न पद, इंटरव्यू 7 को

ऊना,सुशील पंडित: इम्यूनैटिक लाइफसाइंसेज प्राइवेट लिमिटेड, गांव गोंदपुर जयचंद में मेंटेनेंस ऑफिसर (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग व मैकेनिकल इंजीनियरिंग), क्वालिटी एश्योरेंस...

किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदेगी पंजाब सरकार : Lal Chand Kataruchak

चंडीगढ़/तरनतारन: पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने आज तरनतारन दाना मंडी में...

बंगाणा महाविद्यालय की महिला वॉलीबॉल टीम अंतर महाविद्यालय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए रवाना

ऊना,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा की महिला वॉलीबॉल टीम को आगामी अंतर महाविद्यालय राज्य स्तरीय वॉलीबॉल...