.
PunjabPunjab News: Zepto Store के बाहर डिलीवरी कर्मचारियों का प्रदर्शन, खराब सामान...

Punjab News: Zepto Store के बाहर डिलीवरी कर्मचारियों का प्रदर्शन, खराब सामान देने के आरोप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जीरकपुरः पीरमुच्छला स्थित ऑनलाइन ग्रॉसरी डिलीवरी स्टोर जेप्टो के बाहर शनिवार को डिलीवरी कर्मचारियों ने स्टोर प्रबंधन के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने स्टोर में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, एक्सपायरी सामान और साफ-सफाई को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि कई बार उन्हें खराब गुणवत्ता वाली सब्जियां और अन्य खाद्य सामग्री डिलीवरी के लिए दी जाती है। कुछ सामान कथित तौर पर एक्सपायरी भी होता है। ऐसे सामान की डिलीवरी लेकर ग्राहक के पास पहुंचने पर विवाद की स्थिति बन जाती है।

कर्मचारियों के मुताबिक खराब सामान की शिकायत करने पर उन्हें कई बार सामान बदलवाने के लिए दोबारा स्टोर आना पड़ता है, जिससे समय और कमाई प्रभावित होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि समस्याओं के खिलाफ आवाज उठाने वाले कुछ कर्मचारियों की डिलीवरी आईडी भी बंद कर दी गई।

कर्मचारियों ने बताया कि मीडिया के मौके पर पहुंचने के बाद स्टोर के शटर बंद कर दिए और परिसर में सफाई शुरू करवा दी गई। उन्होंने खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, एक्सपायरी डेट और साफ-सफाई की संबंधित विभाग से जांच कराने की मांग की।

स्टोर हेड मृत्युंजय तिवारी से पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका पक्ष सामने नहीं आ सका। कर्मचारियों के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar में झमाझम बारिश से तापमान में आई गिरावट, मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट, देखें वीडियो

जालंधरः जालंधर में रुक-रुक कर बारिश के कारण तापमान...

राहत की खबर… बैंकों की 3 दिन की हड़ताल टली, IBA के आश्वासन के बाद टली देशव्यापी स्ट्राइक

चंडीगढ़ः बैंक यूनियनों ने रविवार को अपनी तीन दिन...

हिंसा को लेकर LPU में पहुंचे DGP Gaurav Yadhav ने सख्त निर्देश, देखें Live

जालंधर, ENS: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में छात्रा से...

Punjab News: ऑटो रिपेयर की दुकान में लगी आग, एक्टिवा-मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

लुधियानाः टिब्बा रोड पर संजय तलवार के ऑफिस वाली...

Jalandhar में झमाझम बारिश से तापमान में आई गिरावट, मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट, देखें वीडियो

जालंधरः जालंधर में रुक-रुक कर बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की है। बारिश से शहर की गलियों...

LPU बवालः 10 दिन की छुट्टी के आदेशों के बाद घरों को लौटने लगे छात्र, पुलिस ने किए हथियार बरामद, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में छात्रा से दुष्कर्म के आरोपों को लेकर स्टूडेंट के प्रदर्शन को लेकर...

राहत की खबर… बैंकों की 3 दिन की हड़ताल टली, IBA के आश्वासन के बाद टली देशव्यापी स्ट्राइक

चंडीगढ़ः बैंक यूनियनों ने रविवार को अपनी तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल टाल दी। यह फैसला इंडियन बैंक्स एसोसिएशन...

हिंसा को लेकर LPU में पहुंचे DGP Gaurav Yadhav ने सख्त निर्देश, देखें Live

जालंधर, ENS: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में छात्रा से दुष्कर्म के आरोपों को लेकर स्टूडेंट के प्रदर्शन को लेकर...