AdvertisementPunjab Government
AmritsarPunjab News: Social Media Influencer Mad Sandhu हत्या मामले में DCP का...

Punjab News: Social Media Influencer Mad Sandhu हत्या मामले में DCP का आया बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मेड संधू पर शनिवार को लोहारका रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी। वहीं इस मामले में DCP P.S. विर्क का बयान सामने आया है। जहां, पुलिस अधिकारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मेड संधू पर अज्ञात बदमाशों द्वारा गोलियां चलाने की सूचना मिली थी। जिन्हें गंभीर हालात में इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां, उसकी मौत हो गई। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

मामले की जानकारी देते हुए DCP P.S. विर्क ने बताया कि जांच अभी शुरुआती दौर में है और पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले को जल्द सुलझाने की कोशिश कर रही है। परिवार के बारे में जानकारी देते हुए DCP P.S. विर्क ने बताया कि मृतका के पिता और परिवार के सदस्य घटनास्थल पर मौजूद हैं। परिवार का बयान दर्ज करने के बाद, पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और शुरुआती जांच शुरू कर दी है।

हमलावरों के बारे में पूछे जाने पर DCP ने कहा कि चूंकि घटना हाल ही में हुई है और जांच शुरुआती दौर में है, इसलिए अभी ऐसी कोई जानकारी साझा नहीं की जा सकती जिससे जांच प्रभावित हो। उन्होंने कहा कि जांच आगे बढ़ने पर मामले से जुड़ी और जानकारी दी जाएगी। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल पर दो गोलियां चलने की खबर है और संधू को दो गोलियां लगी थीं। पुलिस घटना के पीछे की वजह और हमलावरों की पहचान का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

सड़क पर घायल हालत में दिखे मेड संधू
घटना के बाद का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में मेड संधू सड़क पर घायल हालत में दिखाई दे रहे हैं। उनके साथी उन्हें सड़क से उठाकर ले जाते हुए नजर आ रहे हैं। घटनास्थल पर सड़क पर गोली के खोल भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद घटना की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

पुलिस ने शुरू की जांच
गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हमला किसने किया और इसके पीछे क्या वजह थी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। अधिकारियों को उम्मीद है कि सीसीटीवी फुटेज से हमलावरों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। एडीसीपी सिटी-2 ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस हमलावरों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए जांच कर रही है।

तीन महीने पहले हुआ था विवाद
मेड संधू का करीब तीन महीने पहले निहंग जत्थेदार मनप्रीत सिंह खालसा के साथ विवाद हुआ था। उस समय निहंग पक्ष की ओर से मेड संधू की सोशल मीडिया पर की जाने वाली गतिविधियों, उनके पहनावे और उनकी कुछ पुरानी वीडियो को लेकर आपत्ति जताई गई थी। इस दौरान उन्हें ऐसी सामग्री से दूरी बनाने की चेतावनी भी दी गई थी।

विवाद के बाद मेड संधू ने दी थी सफाई
विवाद के समय मेड संधू ने अपनी तरफ से सफाई भी दी थी। उन्होंने कहा था कि उन्होंने खुद में बदलाव किया है और अपनी पुरानी गलतियों को दोहराना बंद कर दिया है।

मेड संधू का कहना था कि उनकी पुरानी वीडियो को दोबारा सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने की वजह से विवाद पैदा हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा था कि वह पहले की तुलना में खुद में बदलाव कर चुके हैं।

हत्या के पीछे की वजह का पता लगा रही पुलिस
फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों और हमलावरों की पहचान की जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के अलावा पुलिस घटना से जुड़े अन्य सुराग भी जुटा रही है। मामले में आगे की जानकारी पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Haryana News: स्कॉर्पियो चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

 चोरी की गाड़ी काटकर पार्ट्स बेचने वाला भी यूपी...

पुष्पिंदर कुमार बने प्रधान संगठन के अध्यक्ष

दून विधायक रामकुमार चौधरी ने दी बधाई, हरसंभव सहयोग...

Haryana News: सोने की कड़ा चोरी करने वाली 2 महिला गिरफ्तार

पंचकूलाः क्राइम ब्रांच-3 की टीम ने मार्च 2026 में...

सिंगापुर के निवेशकों को हरियाणा में मिला निवेश का न्योता

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार...

कांग्रेस कार्यकर्ता शिष्टाचार के साथ जनता के बीच अपनी बात रखें:मुकेश अग्निहोत्री

ऊना,सुशील पंडित: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरोली की बैठक आज...

Haryana News: स्कॉर्पियो चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

 चोरी की गाड़ी काटकर पार्ट्स बेचने वाला भी यूपी से काबू पंचकूलाः शहर में चोरी और स्नैचिंग की वारदातों पर...

पुष्पिंदर कुमार बने प्रधान संगठन के अध्यक्ष

दून विधायक रामकुमार चौधरी ने दी बधाई, हरसंभव सहयोग का दिया आश्वासन बददी,सचिन बैंसल: विकास खंड पट्टा के नवनिर्वाचित पंचायत...

Haryana News: सोने की कड़ा चोरी करने वाली 2 महिला गिरफ्तार

पंचकूलाः क्राइम ब्रांच-3 की टीम ने मार्च 2026 में मनसा देवी कॉम्प्लेक्स स्थित पटियाला मंदिर में महिला के हाथ...

सिंगापुर के निवेशकों को हरियाणा में मिला निवेश का न्योता

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को अपने सिंगापुर दौरे के दौरान सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन द्वारा...