Nationalचारधाम यात्राः भैयादूज पर केदारनाथ समेत तीन धामों के कपाट शीतकाल के...

चारधाम यात्राः भैयादूज पर केदारनाथ समेत तीन धामों के कपाट शीतकाल के लिए बंद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रुद्रप्रयागः विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट आज 8:30 बजे शीतकाल के लिए बंद हो गए। भक्तों के जयकारों के बीच पंचमुखी चल विग्रह डोली ने ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान किया। बुधवार सुबह 4 से केदारनाथ पहुंचे तीर्थयात्रियों ने मंदिर के दर्शन किए। जिसके बाद मुख्य पुजारी द्वारा गर्भ ग्रह में समाधि पूजा की प्रक्रिया शुरू की गई जबकि 6 बजे समाधि पूजा के बाद गर्भ गृह के कपाट बंद कर दिए गए।

बद्री केदार मंदिर समिति और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच मंदिर का मुख्य द्वार बंद किया गया। जिसके बाद मंदिर परिसर में डोली को बड़ी संख्या में भक्तों द्वारा जयकारों के साथ गौरीकुंड के लिए प्रस्थान किया गया। पहले चरण में डोली रात्रि विश्राम रामपुर में करेगी जबकि कल डोली गुप्तकाशी पहुंचेगी 13 नवंबर को डोली ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में विराजमान होगी। जहां भगवान केदार की 6 महीने शीतकालीन पूजा की जाएगी।

उत्तराखंड के चारधाम यात्रा पड़ावों में से आज तीसरे धाम यमुनोत्री के कपाट भी शीतकाल के लिए बंद हो गए। यमुनोत्री धाम के कपाट विधि-विधान से सुबह 10.28 पर शुभ मुहूर्त में बंद किए गए। इससे पहले सुबह केदारनाथ धाम के कपाट बंद किए गए थे। अब चौथे और प्रमुख बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को बंद होंगे।

भैयादूज पर बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इसके साथ ही छह माह तक चलने वाली शीतकालीन पूजा-अर्चना का क्रम मां यमुना के मायके खरसाली स्थित यमुना मंदिर में शुरू हो जाएगा। कपाट बंद होने के बाद मां यमुना की उत्सव डोली सोमेश्वर महाराज की अगुवाई में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ अपने शीतकालीन प्रवास खरसाली के लिए रवाना हुई।

यमुनोत्री मंदिर समिति के अनुसार बुधवार 11 नवंबर को शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि, अनुराधा नक्षत्र, सौम्य योग और धनु लग्न में सुबह 10:28 बजे कपाट बंद करने का मुहूर्त निर्धारित किया गया है। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ मां यमुना की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके बाद मां यमुना की उत्सव डोली सोमेश्वर महाराज की अगुवाई में यमुनोत्री धाम से खरसाली के लिए प्रस्थान करेगी।

मंदिर समिति के सचिव सुनील उनियाल एवं प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि कपाट बंद होने के बाद मां यमुना की उत्सव डोली पारंपरिक वाद्ययंत्रों और धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ खरसाली पहुंचेगी। शाम को खरसाली गांव पहुंचने पर स्थानीय श्रद्धालु और ग्रामीण पारंपरिक तरीके से मां यमुना की डोली का भव्य स्वागत करेंगे। उन्होंने बताया कि शीतकाल के दौरान श्रद्धालु खरसाली स्थित मां यमुना के प्राचीन मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर सकेंगे। कपाट बंद होने के साथ ही मां यमुना की शीतकालीन पूजा-अर्चना भी खरसाली में संपन्न होगी।

विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा में इस वर्ष मां गंगा और मां यमुना के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का ऐसा सैलाब उमड़ा कि आस्था के पिछले तमाम रिकॉर्ड पीछे छूट गए। राज्य गठन के बाद से अब तक इस वर्ष गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में पहुंचे श्रद्धालुओं की संख्या ने नया इतिहास रच दिया है। इस यात्रा सीजन में गंगोत्री धाम में 1007177 तथा यमुनोत्री धाम में 8 लाख 84 हजार 742 श्रद्धालुओं दर्शन किए। जबकि दोनो धामों में अब तक 19 लाख के करीब श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। वहीं वीरवार को मां गंगा के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो गए हैं जबकि मां यमुना के कपाट भैयादूज के दिन बंद होने हैं।

श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड संख्या ने केवल धार्मिक पर्यटन को नई ऊंचाई नहीं दी, बल्कि जिले की स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान की। यात्रा से जुड़े होटल, होमस्टे, धर्मशालाओं, ढाबों, टैक्सी संचालकों, घोड़ा-खच्चर व्यवसायियों और स्थानीय दुकानदारों को इसका सीधा लाभ मिला। स्थानीय लोगों के लिए चारधाम यात्रा आजीविका का बड़ा आधार है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Air India विमान को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में मिला नोट, मची अफरा-तफरी

कोलकाताः कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई...

दिल्ली के लोगों की बढ़ी चिंता, सांस लेना हुआ मुश्किल, 500 के पार पहुंचा AQI

नई दिल्ली: देश की राजधानी और आस-पास के इलाकों...

RTI को लेकर विवादः शिक्षिका की बेरहमी से हत्या, कांग्रेस नेत्री समेत 6 पर केस

कलवारीः उत्तर प्रदेश के बस्ती में परिषदीय स्कूल का...

Punjab News: 34 साल पुराने केस में पूर्व SSP गुरमीत सिंह रंधावा दोषी करार

मोहालीः स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने 1992 में रहस्यमय परिस्थितियों...

लतीफ भट समेत 4 खूंखार आतंकियों के पोस्टर जारी, आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड है भट

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कश्मीर घाटी में सक्रिय बचे-खुचे...

Air India विमान को हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में मिला नोट, मची अफरा-तफरी

कोलकाताः कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब...

दिल्ली के लोगों की बढ़ी चिंता, सांस लेना हुआ मुश्किल, 500 के पार पहुंचा AQI

नई दिल्ली: देश की राजधानी और आस-पास के इलाकों में प्रदूषण से हालात खराब हो चुके हैं। दिल्ली की...

RTI को लेकर विवादः शिक्षिका की बेरहमी से हत्या, कांग्रेस नेत्री समेत 6 पर केस

कलवारीः उत्तर प्रदेश के बस्ती में परिषदीय स्कूल का एक शिक्षिका की बेरहमी से हत्या कर दी गई। विवाद...

Punjab News: 34 साल पुराने केस में पूर्व SSP गुरमीत सिंह रंधावा दोषी करार

मोहालीः स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने 1992 में रहस्यमय परिस्थितियों में व्यक्ति के बहुप्रचारित अपहरण और लापता होने के मामले...