GurdaspurPunjab News: शादी समारोह में गया परिवार, चोर घर से गहने और...

Punjab News: शादी समारोह में गया परिवार, चोर घर से गहने और नकदी लेकर फरार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुरदासपुरः जिले के कस्बा दोरांगला में चोरों ने दिनदहाड़े एक किसान के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की कीमत के सोने-चांदी के गहने और नकदी चोरी कर ली। घटना के समय किसान रविंदर सिंह पुत्र सुलखन सिंह अपनी फसल मंडी में बेचने गया हुआ था, जबकि परिवार के अन्य सदस्य शादी समारोह में शामिल होने गए थे। घर में केवल बुजुर्ग माता मौजूद थी।

जानकारी के अनुसार, चोरों ने घर के कमरे की खिड़की की ग्रिल तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कमरों में रखी अलमारियों तथा बेड को खंगालते हुए लाखों रुपये के गहने और नकदी चोरी कर मौके से फरार हो गए। घटना का पता उस समय चला जब किसान रविंदर सिंह का बेटा घर पहुंचा। उसने देखा कि कमरों का सामान बिखरा पड़ा था, बेड खुले हुए थे और अलमारियों का सामान भी इधर-उधर बिखरा हुआ था। इसके बाद उसने तुरंत अपने पिता और परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी सूचना दी। जब परिवार ने जांच की तो घर से गहने और नकदी गायब मिले।

दिनदहाड़े हुई इस चोरी की घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही थाना दोरांगला के प्रभारी प्रथम पठानिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान कर जल्द उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

वहीं, मौके पर पहुंचे किसान संगठनों के नेताओं और गांव के सरपंच करमजीत सिंह मिंटू ने बताया कि दिनदहाड़े घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देना बेहद चिंताजनक है। चोर लाखों रुपये के गहने और नकदी लेकर फरार हो गए हैं, जिससे आसपास के लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। सरपंच और किसान संगठनों के नेताओं ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि चोरों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और इलाके में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

महंगाई की मारः दूध के दामों में हुई बढ़ौतरी

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में दूध की कीमतों में एक...

Diljit Dosanjh के इंदौर कॉन्सर्ट को मिली उड़ाने की धमकी

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर इंदौर/ ग्वालियर। पंजाबी सुपरस्टार...

हरियाणा में खुलेंगी 2,651 Fair Price Shops, इच्छुक आवेदक 25 नवंबर तक कर पाएंगे आवेदन

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने गरीब और पात्र परिवारों के...

मंत्री के घर में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

मुबंईः दीवाली के त्योहार के दौरान, पूरे राज्य में...

क्या खत्म होगा रुस-यूक्रेन का युद्ध? भारत के विदेश मंत्रालय ने दिया Hint

नई दिल्ली: रुस और यूक्रेन के बीच लंबे समय...

महंगाई की मारः दूध के दामों में हुई बढ़ौतरी

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में दूध की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। बढ़ती लागत की वजह से...

Diljit Dosanjh के इंदौर कॉन्सर्ट को मिली उड़ाने की धमकी

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर इंदौर/ ग्वालियर। पंजाबी सुपरस्टार और सिंगर दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट को लेकर सुरक्षा...

हरियाणा में खुलेंगी 2,651 Fair Price Shops, इच्छुक आवेदक 25 नवंबर तक कर पाएंगे आवेदन

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने गरीब और पात्र परिवारों के लिए राशन डिपो की पहुंच को बेहतर बनाने के लिए...

मंत्री के घर में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

मुबंईः दीवाली के त्योहार के दौरान, पूरे राज्य में आग लगने की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। ऐसी ही...