चंडीगढ़: प्रदेश के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य आभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने रविवार को हिसार के गाँव न्याणा स्थित बूथ नंबर 96 के समीप गौशाला में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात का 139वाँ संस्करण सुना। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मन की बात केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह देशवासियों से सीधे संवाद, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण की दिशा में योगदान देने की प्रेरणा का एक सशक्त माध्यम बन चुका है।
इस कार्यक्रम के जरिए समाज में हो रहे सकारात्मक बदलावों, जनसेवा के अनुकरणीय कार्यों और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को एक नई ऊर्जा और दिशा मिलती है। कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने शिव गौशाला समिति परिसर एवं न्याणा लाइब्रेरी में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने उपस्थित गणमान्य जनों और साथियों से संवाद करते हुए सामाजिक सरोकारों और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रकृति का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। हमें न केवल अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लेना चाहिए, बल्कि उनकी उचित देखभाल भी करनी चाहिए ताकि आने वाली पीढय़िों के लिए एक स्वछ, हरित और स्वस्थ वातावरण तैयार किया जा सके।