Nationalप्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुजफ्फरनगरः नई मंडी क्षेत्र में कूकड़ा चौराहे के पास शनिवार सुबह प्लास्टिक के गोदाम में आग लगने से हड़कंप मच गया। सुबह करीब 6 बजे लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। गोदाम से उठती आग की ऊंची लपटों और घने धुएं को देखकर आसपास के लोग दहशत में आ गए। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आग तेजी से फैल रही थी। ऐसे में आसपास की दुकानों और उनमें मौजूद लोगों की सुरक्षा को देखते हुए दुकानों को खाली कराया गया।

लोगों को बाहर निकालने के साथ दुकानों में रखे सामान को भी सुरक्षित करने के प्रयास किए गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं। आग पर काबू पाने के लिए तीन दमकल गाड़ियों को लगाया गया। फायर ब्रिगेड लगातार आग बुझाने में जुटे रहे। करीब दो घंटे तक प्रयास के बाद भी आग की तेज लपटों के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

फायर ब्रिगेड की टीम का मुख्य जोर आग को गोदाम तक सीमित रखने और आसपास की दुकानों व प्रतिष्ठानों को इसकी चपेट में आने से बचाने पर रहा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गोदाम के सामने बने बैंक्वेट हॉल में शुक्रवार रात शादी समारोह था। शनिवार सुबह दुल्हन की विदाई के दौरान आतिशबाजी की गई थी। आशंका जताई जा रही है कि आतिशबाजी से निकली चिंगारी गोदाम में रखे प्लास्टिक तक पहुंच गई, जिसके बाद वहां आग लग गई। हालांकि, आग लगने की वास्तविक वजह की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल फायर ब्रिगेड आग पर पूरी तरह काबू पाने और आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित रखने में जुटे हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.


Related Articles

Hot this week

WhatsApp के जरिए APK फाइल से 22 हजार फोन किए हैक, ठगी मारते 22 आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस ने WhatsApp के जरिए APK...

धर्मपुर के विशाल छिंज मेले में रविवार को मुख्य अतिथि होंगे उपमुख्यमंत्री

ऊना: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री रविवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र...

Punjab News: Golden Temple में नतमस्तक हुए Singer Happy Raikoti, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाबी गायक और लोकप्रिय गीतकार हैप्पी रायकोटी आज...

गुरु साहिबान की शिक्षाएं समाज को एकता, सेवा, त्याग और सद्भाव का संदेश देती हैं : CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

WhatsApp के जरिए APK फाइल से 22 हजार फोन किए हैक, ठगी मारते 22 आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस ने WhatsApp के जरिए APK फाइल भेजकर साइबर ठगी करने वाले गिरोह के आरोपियों को...

तंबाकू फ्री यूथ कैंपेन 4.0 के तहत ग्राम पंचायत सेरी में विशेष ग्राम सभा आयोजित

DSP अनिल पटियाल ने युवाओं को नशे से बचाने के लिए अभिभावकों से किया सतर्क रहने का आह्वान, बोले—नशे...

धर्मपुर के विशाल छिंज मेले में रविवार को मुख्य अतिथि होंगे उपमुख्यमंत्री

ऊना: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री रविवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह सायं 5 बजे...

Punjab News: Golden Temple में नतमस्तक हुए Singer Happy Raikoti, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाबी गायक और लोकप्रिय गीतकार हैप्पी रायकोटी आज सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने पहुंचे। इस अवसर...