Girl in a jacket
HomeHimachalहिमाचल के उद्योगपति डॉक्टर महिंद्र शर्मा ने पावन बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम...

हिमाचल के उद्योगपति डॉक्टर महिंद्र शर्मा ने पावन बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के लिए एक करोड़ एक लाख रूपये दान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल के उद्योगपति और दानवीर डॉक्टर महिंद्र शर्मा ने आज हिन्दुओं के आराध्य स्थल पावन बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में देश विदेशों से आने बाले श्रद्धालुओं को अधिकतम सुविधाएँ प्रदान करने ले लिए बद्रीनाथ केदारनाथ मन्दिर समिति को एक करोड़ एक लाख रुपए दान किए । इस राशि का चेक विधिवत रूप से केदार नाथ मन्दिर परिसर में बद्री नाथ केदार नाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी को प्रदान किया ।

उन्होंने यह धनराशि पावन बद्रीनाथ और केदार नाथ के मंदिरों में श्रद्धालुओं को अति आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए दान दी ताकि सीमित सीजन में पूरे भारत वर्ष और विदेशों से आने वाले करोड़ों हिन्दुओं को ढ़हरने,भोजन और यात्रा के दौरान हर सम्भव सुविधाएं प्रदान की जा सकें और बर्तमान सुविधाओं का विस्तार किया जा सके ताकि अधिकतम लोग सरकारी सुविधाओं का उपयोग कर सकें और उनकी निजी संस्थानों द्वारा प्रदान की जा रही महंगी सुविधाओं पर निर्भरता को कम किया जा सके।

डॉक्टर महिंद्र शर्मा जो की बद्री नाथ केदार नाथ मंदिर समिति के सदस्या भी हैं ने इससे पहले वर्ष 2018 में लगभग तीन करोड़ रुपए की लागत से केदार नाथ मन्दिर के गर्भ गृह में चांदी का आवरण लगा कर पूरे परिसर को सुसज्जित कर चुके हैं ।  केदार नाथ धाम में श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए दान की गिनती में पारदर्शिता लाने के हिमाचल के प्रसिद्ध उद्योगपति दानबीर महिन्दर शर्मा द्वारा वर्ष 2023 में एक ग्लास हाउस दान किया गया है जोकि मन्दिर परिसर में स्थापित कर दिया गया है।

इस ग्लास हाउस के निर्माण में उच्च गुणबत्ता की सामग्री का उपयोग किया गया है ताकि यह केदारनाथ धाम में सर्दियों में शून्य से पचास डिग्री नीचे तक के तापमान पर भी क्रैक न हो और सर्दियों और गर्मियों में तापमान में भिन्नता को आसानी से सहन कर सके महिंद्र शर्मा पावन वैष्णो देवी मंदिर में बर्ष जुलाई 2024 से वर्ष अक्तूबर 2030 तक हर बीरबर को तारकोट में पूरा दिन अटूट लंगर चलाते हैं जिसके लिए उन्होंने एक करोड़ रुपए वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड को दान दिए हैं।

बह तारकोट में वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के तत्वाधान में इस छह वर्ष की अवधि में कुल 325 लंगर आयोजित करेंगे । उन्होंने वर्ष 2020 में माता वैष्णो देवी में दरबार में भव्य दुर्गा भवन के निर्माण के लिए एक करोड़ रूपये दान किया हैं ताकि श्रद्धालुओं को अति आधुनिक सुविधाएँ मिल सकें। उन्होंने अपने पैतृक जिला ऊना में प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के मंदिर के गर्भ गृह को चांदी के आवरण से सुसज्जित करने के लिए लगभग तीन करोड़ रुपए दान दिए।

बद्री नाथ केदार नाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने भारी धनराशि दान देने के लिए महिंद्र शर्मा का समिति और श्रद्धालुओं की ओर से आभार जताया और धन्यवाद दिया और कहा की यह बाकि उद्योगपतियों को दान और धार्मिक कार्यों के लिए प्रेरित करेगा । उन्होंने कहा कि मंदिर समिति दान राशि का श्रद्धालुओं की सुविधाएं विकसित करने के लिए उपयोग करेगी।

डॉक्टर महिन्द्र शर्मा ए एन एस कंस्ट्रक्शंस प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबन्ध निदेशक हैं। उनकी कम्पनी रियल एस्टेट , इंफ्रास्ट्रक्चर और हॉस्पिटैलिटी में अग्रणी मानी जाती है। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाओं को कार्यन्वित किया है । 61 वर्षीय डाॅ. महिंद्र शर्मा ऊना जिले के बढेड़ा राजपूतां से संबंध रखते हैं। विज्ञान में स्नातक, एमबीए और डाक्टरेट की डिग्री ग्रहण कर चुके समाजसेवी डाॅ. महिन्द्र शर्मा को जनसेवा विरासत में मिली है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -