.
Haryana Govt12 अगस्त को इसराना विधानसभा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा : Krishan...

12 अगस्त को इसराना विधानसभा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा : Krishan Lal Panwar

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मडलौडा अनाज मंडी से शुरू होकर भालसी गांव में होगा तिरंगा यात्रा का समापन

चंडीगढ़: हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत 12 अगस्त को इसराना विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। पंवार स्वयं इस यात्रा में शामिल होकर क्षेत्रवासियों के साथ राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति समर्पण का संदेश देंगे। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल हमारे देश की आन-बान-शान का प्रतीक ही नहीं, बल्कि यह प्रत्येक भारतीय को एकता और राष्ट्रप्रेम की भावना से जोड़ता है।

तिरंगा यात्रा मडलौडा अनाज मंडी से शुरू होकर मार्केट के रास्ते मडलौडा बस स्टैंड पहुंचेगी। इसके बाद यात्रा असंध रोड से होते हुए भालसी गांव पहुंचेगी, जहां इसका भव्य समापन किया जाएगा। यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता, युवा, महिलाएं तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि हाथों में तिरंगा लेकर शामिल होंगे।

विकास एवं पंचायत मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से देशभक्ति का वातावरण तैयार हो रहा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में भी इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में इसराना विधानसभा में आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को लेकर लोगों में विशेष उत्साह है।

पंवार ने क्षेत्रवासियों से आह्वान किया कि 12 अगस्त को अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा यात्रा में शामिल होकर राष्ट्र के प्रति अपने सम्मान और गौरव को प्रदर्शित करें। यह यात्रा किसी एक व्यक्ति या संगठन की नहीं, बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र की यात्रा है। तिरंगा हमें एकता, अखंडता, भाईचारे और देश के प्रति कर्तव्य का संदेश देता है।

आज भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व पटल पर निरंतर नई ऊंचाइयां हासिल कर रहा है। ऐसे समय में प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में अपना योगदान दे। तिरंगे की शान और देश का सम्मान हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य केवल हाथों में तिरंगा लेकर चलना नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के दिल में राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करना है। युवाओं से विशेष रूप से आह्वान किया कि वे इस यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लें और देश की एकता, अखंडता तथा गौरव का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

नशा विरोधी जागरूकता अभियान को मिली और ज्यादा मजबूती – Dr Baljit Kaur

डॉ. बलजीत कौर के नेतृत्व में जागरूकता और रोकथाम...

Jalandhar News: बारिश बनी आफत, फंसी एंबुलेंस और बच्चे, लगा लंबा जाम, देखें वीडियो

स्मार्ट सिटी के दावों की खुली पोल, सड़कों पर...

Punjab News: मछली मंडी के पास पुलिस की रेड, 1.253 किलो हेरोइन और नगदी सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

फिरोजपुरः पुलिस द्वारा नशा विरोधी अभियान के तहत कार्रवाई...

इंतजार खत्म! जल्द आएंगे प्लास्टिक के नोट, फील्ड ट्रायल को केंद्र की मंजूरी 

नई दिल्लीः केंद्र सरकार ने देश में कागजी नोटों...

बच्चों से भरी स्कूल बस में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

जैसलमेरः राजस्थान के जैसलमेर जिले के धउवा गांव के...

नशा विरोधी जागरूकता अभियान को मिली और ज्यादा मजबूती – Dr Baljit Kaur

डॉ. बलजीत कौर के नेतृत्व में जागरूकता और रोकथाम गतिविधियों को मिलेगी और रफ्तार चंडीगढ़: पंजाब में नशों के विरुद्ध...

Jalandhar News: बारिश बनी आफत, फंसी एंबुलेंस और बच्चे, लगा लंबा जाम, देखें वीडियो

स्मार्ट सिटी के दावों की खुली पोल, सड़कों पर रेंगते दिखें वाहन जालंधर, ENS: शहर में आज अचानक मौसम में...

Punjab News: मछली मंडी के पास पुलिस की रेड, 1.253 किलो हेरोइन और नगदी सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

फिरोजपुरः पुलिस द्वारा नशा विरोधी अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए युवक को नशे की खेप सहित गिरफ्तार किया...

इंतजार खत्म! जल्द आएंगे प्लास्टिक के नोट, फील्ड ट्रायल को केंद्र की मंजूरी 

नई दिल्लीः केंद्र सरकार ने देश में कागजी नोटों की जगह प्लास्टिक यानी पॉलीमर के नोटों को आजमाने की...