HomeNationalकरोड़पति परिवार के 4 लोगों की हत्या, घर में मिले शव, इलाके...

करोड़पति परिवार के 4 लोगों की हत्या, घर में मिले शव, इलाके में दहशत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बंटी, बबली और बहू ने मारा.., लिखा हुआ गत्ता बरामद, जांच में जुटी पुलिस

प्रयागराजः करोड़पति परिवार के 4 लोगों की हत्या करने का मामला सामने आया है। इनमें पति-पत्नी और उनके बेटा-बेटी शामिल हैं। वहीं घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। घटना का पता तब चला जब घर से बदबू आने पर पड़ोसियों को शक हुआ। पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया और आवाज भी लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। तब पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस गेट तोड़कर अंदर पहुंची तो वहां का नजारा देखर सभी की आंखें खुली रह गई। पुलिस को एक कमरे में दंपति, दूसरे कमरे में बेटी और ग्राउंड फ्लोर पर बनी दुकान में बेटे का शव पड़ा मिला। मृतकों की पहचान वीरेंद्र कुमार वैश्य (70), उनकी पत्नी अनीता (65), बेटी मीनाक्षी (40) और बेटे अभिषेक (38) के रूप में हुई है।

जानकारी देते पुलिस ने बताया कि जिस कमरे में दंपती के शव मिले, वहां एक गत्ता पड़ा था। उस पर लिखा मिला, “बंटी, बबली और बहू ने मारा।” अब परिवार में एक ही बेटा बचा है। वह धोखाधड़ी के केस में इस समय कौशांबी जेल में बंद है। वारदात साउथ मलाका में हीवेट रोड चौराहे की बताई जा रही है। वीरेंद्र कुमार वैश्य का हीवेट रोड चौराहे पर दो मंजिला मकान है। निचले हिस्से में 14 दुकानें हैं। 13 दुकानें किराए पर हैं। ऊपरी हिस्से में वह परिवार के साथ रहते थे। परिवार में पत्नी, बेटी-बेटे के अलावा एक छोटा बेटा अश्विनी था, जो कौशांबी जेल में बंद है। एक दुकान बेटी मीनाक्षी चलाती थी। वह गिफ्ट से जुड़े सामान बेचती थी। उसी दुकान पर वीरेंद्र वैश्य भी बैठा करते थे। बेटा अभिषेक फ्लोर क्लीनिंग के काम से जुड़ा था। मीनाक्षी और अभिषेक की शादी नहीं हुई थी।

मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे पड़ोसियों ने घर से बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि निचली मंजिल से ऊपर जाने का रास्ता खुला था, लेकिन ऊपरी मंजिल का गेट बाहर से बंद था। पुलिस ने ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। अंदर एक कमरे में वीरेंद्र कुमार और उनकी पत्नी के शव पड़े मिले, जबकि दूसरे कमरे में उनकी बेटी मीनाक्षी का शव मिला। इसके बाद फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाया गया। जांच के बाद पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने पूरे मकान की तलाशी ली। घर के नीचे बनी दुकानों की जांच के दौरान ग्राउंड फ्लोर पर स्थित एक दुकान से एक और शव बरामद हुआ। बाद में उसकी पहचान परिवार के बेटे अभिषेक के रूप में हुई। सूचना पर पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र सिंह और एडिशनल सीपी लॉ एंड ऑर्डर डॉ. अजय पाल शर्मा भी मौके पर पहुंचे।

स्थानीय लोगों ने बताया कि वीरेंद्र कुमार वैश्य को आखिरी बार रविवार को देखा था। इसके बाद से न तो वह दिखाई दिए और न ही उनकी पत्नी और बेटी को किसी ने देखा, जिस दो मंजिला मकान में वारदात हुई, वह करीब 8,000 वर्गफुट क्षेत्रफल में बना हुआ है। संपत्ति की अनुमानित कीमत 10 से 15 करोड़ रुपए है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक व्यापारी के छोटे बेटे अश्विनी ने कीडगंज की रहने वाली रितु के साथ लिव-इन में रहने लगा था। दोनों पर कई लोगों से धोखाधड़ी करने के आरोप में मुकदमे दर्ज हुए थे। इसी मामले में दोनों को जेल भेजा गया था। बाद में महिला को जमानत मिल गई, जबकि अश्विनी अभी भी जेल में बंद है। पुलिस ने संबंधित महिला की तलाश के लिए भी 5 टीमें लगा दी हैं। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जारी है।

 

- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -